नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को दी गई विदाई

 बरकट्ठा:हजारीबाग संवाददाता सहबाज़ खान

दुर्गा पूजा का पर्व बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में भक्तिभाव के साथ मनाया गया

नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को दी गई विदाई

बरकट्ठ: दुर्गा पूजा का पर्व बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में भक्तिभाव के साथ हर्षोउल्लास माहौल में मनाया गया।दशमी को श्रद्धालुओं की भीड़ बरकट्ठा दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। बरकट्ठा में बुधवार को भव्य मेला का आयोजन किया गया।मेले में बरकट्ठा के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले का आनंद उठाया। बरकट्ठा में शोभा समिति की ओर से बनाया गया कोलकाता के मां दक्षीणेश्वर मंदिर के स्वरूप का भव्य पूजा पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गयपहाड़ी और तुईयो में नवमी की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने उद्घाटन किया।कार्यक्रम में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रमुख रेणू देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, मुखिया कलावती देवी, पंसस सुषमा रानी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद शामिल हुए। बरकट्ठा दुर्गा मंदिर में पुजारी अभिमन्यु पांडेय, पाठकर्ता रजनीकांत पांडेय और आचार्य श्रीकांत पांडेय के द्वारा पूजा संपन्न कराया गया. पूजा सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष रामखेलावन यादव, उपाध्यक्ष जिबलाल नायक, सचिव दुर्गानंद झा, कोषाध्यक्ष महादेव नायक, पूर्व मुखिया बसंत साव, संजय यादव, इन्द्रजीत प्रसाद, शोभा समिति अध्यक्ष उपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष त्रिलोकी राणा, सचिव दुर्गा साव, कोषाध्यक्ष महेश मंडल सुमित अन्य कई लोग शामिल है। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घंघरी, गोरहर, मधुबन, बरवां, कपका, कलहाबाद, बेलकप्पी, बुचई, मासीपीड़ी, बेडोकला, गैडा एंव बंडासिंघा में दुर्गा पूजा हर्षोउल्लास से संपन्न हो गई।बुधवार को बरकट्ठा में मां दुर्गा की प्रतिमा का लोगों ने नम आंखों से विदाई किया। बरकट्ठा दुर्गा मंदिर से निकाली गई माता की जुलूस विभिन्न मार्गो का भ्रमण करने के बाद विधि विधान से विसर्जन किया गया।

Next Post

लायंस जागृति ने किया आंगनबाड़ी में पौधरोपण

Wed Oct 25 , 2023
लायंस जागृति ने किया आंगनबाड़ी […]

ताज़ा ख़बरें