नम आंखों से दी गयी माँ को विदाई

गिरिडीह में नम आंखों से दी गयी माँ को विदाई, कंधे पर सवार होकर किया नगर भ्रमण, नाव पर हुआ विसर्जन

गिरिडीह:- विजयादशमी के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाला शारदीय नवरात्र मंगलवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान शहर के साथ ग्रामीण इलाके के अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन भी हुआ। शहर की बड़की मैया और छोटकी मैया समेत कई प्रतिमाओं का विसर्जन बरवाडीह स्तिथ मानसरोवर तालाब में नाव के द्वारा किया गया।

इस दौरान परंपरागत तरीके से शहर के बरगंडा सार्वजनिक दुर्गा मंडप, गांधी चौक की बड़की मईया, छोटकी मईया को हजारों भक्तों की भीड़ कंधे पर लेकर नगर भ्रमण के लिए निकली। नगर भ्रमण के बाद बरगंडा विश्वनाथ मंदिर की प्रतिमा को शहर के सुंदर तालाब में विसर्जन किया गया।

जबकि बड़की मईया और छोटकी मईया की प्रतिमा को बरवाडीह के मानसरोवर तालाब में नाव पर विसर्जन किया गया। इसी मानसरोवर तालाब में सदर प्रखंड के करीब 14 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्तो की भीड़ जुटी थी।

Next Post

हम सभी भारतवासियों में एकता भाईचारा बरकरार रहे यही इस उत्सव का संदेश

Wed Oct 25 , 2023
रांची: दुर्गा पूजा के पदाधिकारी […]

ताज़ा ख़बरें