चार सालों से पिताजी का किडनी फेल का इलाज मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर में व डायलिसिस गिरिडीह मे चल रहा था।
गिरिडीह के पत्रकार चंदन पांडेय के पिता साधु शरण पाण्डेय का बुधवार सुबह 11 बजे निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। उन्होंने अपने पीछे बीमार पत्नी, पांच पुत्री और दो पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये है।
साधु शरण पांडेय डीसी कार्यालय में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत थे। वे काफी मिलनसार एवं हँसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। डीसी कार्यालय से सेवानिवृत होने के बाद वे बीते चार वर्षों से किडनी रोग और हार्ट सम्बन्धी बीमारी से ग्रसित थे। परिवार वाले इन चार वर्षों के दौरान उनका काफी इलाज कराया लेकिन किडनी फेल हो जाने के कारण उन्हें बचा नहीं पाया और बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।
उनके निधन की खबर सुन जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत, भाजपा नेता विनय सिंह समेत कई गणमान्य,प्रतिष्ठित, समाजसेवी,मोहल्ले व परिवार वालों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया पत्रकार चंदन से जुड़े कई लोग उनके आवास पर पहुंच उनका अंतिम दर्शन किया और मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। वहीं उनके निधन पर कई पत्रकारों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।पिताजी की अंतिम इच्छा पूरी करने हेतु अंतिम संस्कार बनारस किया जाएगा।
परमात्मा पुण्यात्मा को शान्ति प्रदान करें, और परिजनों को संबल. ऊं शांति