फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का क्षेत्रीय सम्मेलन।
कोयलांचल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल के प्रयास से धनबाद, बोकारो, जैना मोड़, सिंदरी और गिरिडीह के फेडरेशन सदस्यों की उपस्थित रही। स्थानीय एक होटल के सभागार में आयोजित सम्मेलन में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मानद अध्यक्ष किशोर मंत्री महासचिव डॉक्टर अभिषेक रामाधीन सहित फेडरेशन के 11 सदस्यों ने भी भाग लिया।
इसकी अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष किशोर मंत्री जी ने की। अतिथियों का स्वागत के जाने के बाद आरंभ हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैना मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय कुमार ने जैना मोड़ से संबंधित समस्याओं को उजागर किया। तत्पश्चात धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने तथा उनके महासचिव अजय लाल ने धनबाद की समस्याओं पर सदस्यों का ध्यान आकर्षित कराया। साथ ही धनबाद में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने तथा धनबाद से रेल सेवा बढ़ाने के लिए फेडरेशन से अनुरोध किया गया।
गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने गिरिडीह की मुख्य समस्या जैसे रिंग रोड का अभाव, गिरिडीह पचंबा रोड का चौड़ीकरण, सरकार द्वारा घोषित गिरिडीह के प्रत्येक उपभोक्ता को डीवीसी से बिजली प्रदान करने में हो रही देरी, गिरिडीह में प्रशिक्षित ट्रैफिक पुलिस बल का अभाव, एबीसी कमांड एरिया के 2 किलो मीटर रेडियस में सुबह विकसित लौह एवं अन्य उद्योगों के क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र में शामिल करने, पाकी क्षेत्र में सड़क नाली आदि का निर्माण हो सके आदि से लोगों को अवगत कराया। गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के संरक्षक अशोक जैन ने गिरिडीह से खत्म होते मायका उद्योग पर अपनी चिंता उजागर की।
कोयलांचल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने गिरिडीह में रेल नेटवर्क बढ़ाने के लिए पिछले सप्ताह माननीय कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी के नेतृत्व में चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय रेल मंत्री एवं उनके अधिकारियों के साथ हुई बैठक की जानकारी दी। धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, धनबाद जिला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा, फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल एवं प्रवीन जैन छाबड़ा ने भी अपना विचार दिया। सिंदरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त किया तथा अन्य कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया।
अंत में फेडरेशन के मानव सचिव डॉक्टर अभिषेक रामदीन ने प्रत्येक समस्याओं के समाधान के लिए किए जाने वाले प्रयासों का जिक्र किया। साथ ही कहा कि फेडरेशन के मानद अध्यक्ष किशोर मंत्री ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान के लिए शीघ्र से शीघ्र कोयलांचल के फेडरेशन के पदाधिकारी के साथ माननीय मुख्यमंत्री झारखंड एवं अन्य पदाधिकारी के साथ वार्ता अयोजित कर उन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।
फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से सभी जिला से और सभी चैम्बर से आए हुए अध्यक्षों को फेडरेशन का मोमेंटो प्रदान किया गया साथ ही कोयलांचल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष द्वारा फेडरेशन के अध्यक्ष सचिन एवं सभी जिला के अध्यक्षों को भगवान पारसनाथ की तस्वीर का एक मोमेंटो प्रदान किया गया। संचालन प्रदीप डोकानिया एवं सुनील मोदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह सलूजा के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। प्रवक्ता ज्योति कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभा के समाप्ति की घोषणा की।