गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक संपन्न- ISRO

इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च की गगनयान मिशन के लिए पहली परीक्षण उड़ान

नई दिल्ली ब्यूरो रिपोर्ट: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने पहली परीक्षण उड़ान रद्द होने के कुछ ही देर बाद कमियों को दूर करते हुए गगनयान मिशन के लिए परीक्षण उड़ान शुरू की। इसरो प्रमुख ने इसकी जानकारी देते हुए खुशी जताई है। बता दें कि पहले इसरो ने आज शनिवार को गगनयान मिशन में पहली मानवरहित परीक्षण उड़ान (टीवी-डी1 उड़ान परीक्षण) के प्रक्षेपण को रद्द कर दिया था। लेकिन कमियों को कुछ ही देर में सुधारने के बाद इसरो ने गगनयान मिशन के लिए परीक्षण उड़ान शुरू की| इसरो का कहना है कि मिशन योजना के मुताबिक चल रहा है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफल उपलब्धि की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।

जब प्रक्षेपण रद्द हुआ तो इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा था कि “गगनयान के पहले उड़ान परीक्षण वाहन एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) के प्रक्षेपण को रोक दिया गया है। अगले कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इसरो प्रमुख ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा था कि लिफ्ट-ऑफ का प्रयास आज नहीं हो सका।

Next Post

दुर्गा मां से राज्य की सुख, समृद्धि और शांति की कामना : संजय सेठ

Sat Oct 21 , 2023
सांसद संजय सेठ द्वारा दुर्गा […]

ताज़ा ख़बरें