अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने की साजिश बंद करो झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का रांची अल्बर्ट एक्का चौक में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने की साजिश बंद करो झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन.

रांची: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले बुधवार को पत्रकारों ने दिल्ली में न्यूजक्लिक वेबसाइट के फाउंडर समेत दो पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के समीप विरोध प्रदर्शन किया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने कहा कि पत्रकारों की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है।

इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच होनी चाहिए। किसी भी पत्रकार अगर किसी मामले में संदिग्ध पाए जाते हैं तो पहले उसकी पूरी जांच होनी चाहिए उसके पश्चात ही गिरफ्तारी सुनिश्चित हो। जिस तरह से दिल्ली में कार्रवाई हुई है उससे साफ जाहिर होता है कि जैसे बदले की भावना से कार्रवाई की गयी हो। इसकी जितना भी निंदा की जाए वह काम है। विरोध प्रदर्शन में पत्रकार यूनियन के साथ विभिन्न सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया। इसमें सीपीआई के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बन गयी है।

Next Post

अवैध-नियुक्ति पर जांच-कमिटी की रिपोर्ट नहीं हुई पेश, अदालत ने जताया कड़ा एतराज

Wed Oct 4 , 2023
रांची: झारखंड विधानसभा में अवैध […]

ताज़ा ख़बरें