कुसुम विहार में गीता चौबे के सानिध्य में योगा क्लासेज की शुरूआत
योगा जागरूकता को इनर व्हील क्लब ऑफ़ धनबाद माइलस्टोन का पूर्ण समर्थन: रेनू कौशल
धनबाद: रविवार को कुसुम विहार, गणपति मंदिर के पास शांति कुंज अपार्टमेंट में एक नई योग कक्षाएं शुरू हो गई हैं, जिनमें आस-पास की महिलाएँ और स्कूल शिक्षक, उनके बच्चे शामिल हो रहे हैं। ये योग कक्षाएं गीता चौबे के मार्गदर्शन में चलेंगी, जो मुंगेर आश्रम और बेरा कोलियरी योग आश्रम से प्रशिक्षित हैं। गीता चौबे डीएवी स्कूल कोयला नगर में विज्ञान की शिक्षिका के साथ योग शिक्षिका भी थी। इस माध्यम से सैकड़ों विद्यार्थी योग की महत्व से लाभान्वित होकर योगा को अपने जीवन में आत्मसात किए हैं। योगा जागरूकता को समर्थन देते हुए उपस्थित इनर व्हील क्लब ऑफ़ धनबाद माइलस्टोन की कोषाध्यक्ष रेनू कौशल ने कहा योगा से शरीर को लचीलापन, ताकत और शांति और संतुलन मिलता है फलस्वरूप तनाव और चिंता कम होती है। साथ ही योग कक्षाओं से समुदाय में एकता और बंधन बढ़ता है।योग क्लासेज की शुरुआत में बहुत सी महिलाएँ शामिल हुईं और उन्होंने योग कक्षाओं के फ़ायदे के बारे में जानकारी ली। गीता चौबे ने कहा हम आशा करते हैं कि ये योग कक्षाएँ समुदाय में एक बहुत बड़ा परिवर्तन लाएंगी।