जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो इसरी बाजार स्थित बीस पंथीकोठी में पत्रकारों से कर रहे थे बातचीत।
एसएनएस24न्यूज, निमियाघाट (गिरिडीह) : डुमरी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में लग जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इसरी बाजार बीस पंथीकोठी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय जगन्नाथ महतो इस क्षेत्र में विकास किया है और विकास के नाम पर उनकी पत्नी बेबी देवी भारी मतों से जीत सुनिश्चित है।
एनडीए सरकार वर्तमान में ₹200 गैस सिलेंडर में दाम कम किया है, जदयू प्रदेश अध्यक्ष खिरु महतो ने चुटकी लेते कहा कि वोट लगे घटने, तो चुनावी तोहफे लगे बंटने। जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाली, निर्दयी मोदी सरकार, अब माताओं-बहनों से दिखावटी सद्भावना जता रही है।
डुमरी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में कार्यकर्ताओं के साथ सम्पर्क अभियान भी चलाया। जनसंपर्क के दौरान ठाकूरचक और चेगरो में जनसभा कर लोगों को इंडिया गठबंधन के जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी को विजयी बनाने की अपील की। जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो का निधन के बाद डुमरी में उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने अपने जान का प्रवाह किए बिना डुमरी के जनता का सेवा करने का काम किया है। जिसके चलते उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा। परिणाम स्वरूप आज डुमरी में उपचुनाव हो रहा है।
मौके पर प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अवताब जमील, प्रदेश महासचिव उपेन्द्र नारायण सिंह, प्रदेश सचिव बैजनाथ पासवान, गिरिडीह जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल, बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो, धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, डुमरी विधानसभा प्रभारी डुमरचंद महतो, महावीर सिंह, डुमरी प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह, अर्जुन सिंह, सरजू गोप, गोपाल चंद्र गोप, इम्तियाज़ ख़ान, महेंद्र मोहाली, सपन दूबे, अशोक दास, धनलाल दूबे, विनय सिंह, महेंद्र दास, प्रकाश मंडल, अभिषेक दौसंधी, अकरम अंसारी, जीतन राम मांझी, करन पांडेय, सुभाष सिंह, सूरज सिंह, रुपेश पासवान आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।