गिरिडीह: खेलो झारखंड राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गिरिडीह के कुणाल हाजरा ने रजत पदक और मनीष कुमार ने कांस्य पदक जीता। गिरिडीह जिला वुशु संघ के महासचिव आकाश स्वर्णकार ने बताया कि गिरिडीह जिला शिक्षा विभाग द्वारा गिरिडीह से 10 सदस्सीय टीम जिसमे 8 खिलाड़ी और दो कोच सम्मिलित थे । उन्हें 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक राँची के खेल गाँव में हुए राज्यस्तरीय खेलो झारखंड वुश प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड के विभिन्न स्कूलों से लगभग 250 खिलाड़ीयो ने भाग लिया था। जिसमें गिरिडीह के कुणाल हाजरा अंडर 17 आयु वर्ग के अंडर 65 किलोग्राम में खेलते हुए रजत पदक अपने नाम किया वही अंडर 56 किलोग्राम मे मनीष कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे।
इन खिलाड़ियो की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम अलीन टोप्पो और एपीओ कुमार राज ने विजेता खिलड़ियों को अपनी शूभकामना और बधाई दी तथा गिरिडीह जिला वुशू संघ के जिला अध्यक्ष संदीप डंगेच ने बताया कि गिरिडीह के खिलाड़ी लगातर राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता में पदक जीत कर पूरे गिरिडीह का नाम रौसन कर रहे है। जिसे गिरिडीह वुशु संघ इनके उज्वल भविष्य की कामना करती है और ये पूरा विश्वास है कि एक दिन यहां के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत कर गिरिडीह सहित पूरे झारखंड का नाम रौसन करेगे।
गिरिडीह जिला वुशु संघ के अध्यक्ष संदीप डंगेच, संरक्षक मुकेश जालान, राजेंद्र तर्वे , अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष खत्री, अमित स्वर्णकार, साधन पटनायक, कोषाध्यक्षया अनिता कुमारी ओझा, जॉइंट सेक्रेटरी रोहित राय, अभिषेक कुमार तथा अन्य पदाधिकारीयो ने सभी खिलाड़ियों और उनके कोच अभिषेक कुमार को पदक जीतने पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।