गिरिडीह प्रेरणा शाखा के सदस्यों ने सीआरपीएफ जवानों को बांधी राखी

गिरिडीह : आज मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा की ओर से सीआरपीएफ कैंप में कमांडेंट, अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर उन्हें गिफ्ट दी। देश के साथ हमारी भी रक्षा करें, ऐसा मन में भाव और संकल्प लेकर और वीर जवानों की लंबी उम्र की कामना करते हुए गिरिडीह प्रेरणा शाखा की ओर से नई पहल की गई। लगभग 100 सीआरपीएफ जवानों को राखी बांध उन्हें गिफ्ट देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की पूर्व अध्यक्ष मेंबर और खुशबू खेतान का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष रिया अग्रवाल, सचिव रुचि खेतान, कोषाध्यक्ष अनुष्का शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

Next Post

कुशवाहा संघ ने मनाया लवकुश जयंती, सामाजिक एकजुटता पर दिया गया बल

Wed Aug 30 , 2023
अतिथियों ने सामाजिक कुरितियों को […]
कुशवाहा संघ ने मनाया लवकुश जयंती, सामाजिक एकजूटता पर दिया गया बल

ताज़ा ख़बरें