गोमिया बैंक मोड़ स्थित गायत्री लॉज में शनिवार को भाजपा विधानसभा स्तरीय बैठक मंडल अध्यक्ष नारायण महतो की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में बताया गया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का जनसभा का कार्यक्रम आगामी 30 सितंबर को गोमिया स्थित पलिहारी गुरुडीह पंचायत के समीप होगा. इसकी तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विचार विमर्श किया गया.
बताया गया इसी प्रकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर घर तिरंगा फहराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को प्रेरित किया जाएगा.वहीं भाजपा के नीतियों व सिद्धान्तों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही गई. बैठक में मुख्य रूप से बोकारो जिला बीस सूत्री समिति के निवर्तमान उपाध्यक्ष व भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक,भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज,जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गंदौरी राम व मोहन कुमार,चंदना डे,धनेश्वर प्रसाद,शीला रानी,आशा देवी,घनश्याम डे,भरत स्वर्णकार, किशुन यादव, ओम किंकर वर्मा,जगत किशोर महतो,चेतलाल महतो,पंकज कुमार, महेंद्र यादव उपस्थित थे.
Latest खबरों के लिए देखें https://youtube.com/@sns24news