गोमिया: राज्य समन्वय समिती सद्स्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) योगेंद्र प्रसाद महतो ग्राम पंचायत सियारी (गोमिया) पहुंचे। रविवार की रात्रि पंचायत के ग्राम चितू, काशीटांड़, बिरहोर डेरा एवं बोरवाकोचा में हाथी हमले के प्रभावित ग्रामीणों से मिले और उनकी सुध ली। महतो ने निजी तौर पर करीब 28 प्रभावितों के बीच तिरपाल और अनाज का वितरण कर बड़ी राहत प्रदान की। श्री महतो ने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि डीसी, डीएफओ से बात हुई है। बहुत जल्द प्रावधान के अनुरूप मुआवजा भुगतान कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हाथियों को क्षेत्र से बाहर करने के लिए भी वन विभाग को मुस्तैदी से काम करने को कहा गया है। मौके पर सियारी के मुखिया रामवृक्ष मुर्मू लोधि मुखिया प्रतिनिधि कमाल् अख्तर र्और अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। माननीय मंत्री जी द्वारा प्रभावितों की त्वरित सुध लिए जाने पर मुखिया रामवृक्ष मुर्मू सहित सामाजिक कार्यकताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। बता दें कि रविवार की रात्रि में हाथियों ने उक्त गांवों में दो दर्जन से अधिक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था एवं घर में रखे अनाज खा गए थे। जिससे प्रभावित परिवार चिंतित हैं। माननीय मंत्री जी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावितों की सुध ली।
मौके पर मुखिया रामवृक्ष महतो, श्यामसुंदर महतो, पूर्व मुखिया पुरण मांझी, पूर्व पंचायत समिति बाबूदास मुर्मू, निरूलाल मांझी,अमृत मरांडी,फलजीत महतो, प्रमोद महतो, बीरालाल हेंब्रम, लालदीप सोरेन, धनीलाल बेसरा, बीजू गंझु, छोटेलाल टुडू, रितलाल, अर्जुन महतो आदि उपस्थित थे। माननीय मंत्री श्री महतो ने चीतू के मुकेश गंझू, बासुदेव गंझू, धूजा गंझू, मूला गंझू, शनिचरवा गंझू, बंधन गंझू, काशीटांड़ के एतो मुर्मू, सेवा मांझी, बाबूचंद मांझी, रामजीवन मांझी, जगरनाथ मांझी, राखी किस्कू, बेनीराम मांझी, बिरहोर डेरा के चांदमुनी देवी, पार्वती देवी, पार्वती देवी 2, सीमा टुडू, रामजी मांझी, असनापानी की आरती देवी, बोरवाकोचा के सुशीला टुडू, करमी देवी, रोहन सोरेन, थॉमस मरांडी, सुधीर सोरेन, सांझली, पांडू मांझी, सोहन मरांडी, लालमोहन मांझी आदि के बीच तिरपाल और अनाज का वितरण किया।