झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था: बदहाली की दास्तान।

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था: बदहाली की दास्तान।

आज झारखंड विधानसभा में बरही विधायक श्री मनोज कुमार यादव* ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर अपनी आवाज़ बुलंद की। उन्होंने निम्नलिखित गंभीर मुद्दों पर माननीय मंत्री जी और राज्य के मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकर्षित किया।

1. स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली: आज झारखण्ड विधानसभा में मैंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को सदन के पटल पर रखा।
2. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज की समस्याएँ: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है। आउटसोर्सिंग कंपनियों की मनमानी से भी सदन को अवगत कराया।
3. दूरदराज के अस्पतालों की स्थिति: अनुमंडलीय अस्पताल बरही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण, पदमा और चंदवारा में चिकित्सकों और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है।
4. ट्रामा सेंटर की आवश्यकता: जीटी रोड चोरदाहा से चिरकुंडा तक हर साल हजारों लोगों की जान जाती है। मैंने बरही और धनबाद में व्यवस्थित ढंग से एक-एक ट्रामा सेंटर स्थापित करने की मांग की, ताकि दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम किया जा सके।मैं सरकार से इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने का आग्रह करता हूँ।

Next Post

पेन्शन और सेवानिवृत्त लाभों से जुडी समस्याओं के निदान के लिए सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में आगामी बुधवार दिनांक 21 मार्च 2025 को ’वार्ब’ की तिमाही बैठक का आयोजन

Thu Mar 20 , 2025
पेन्शन और सेवानिवृत्त लाभों से […]

ताज़ा ख़बरें