संथाल परगना बिल्डर्स कंपनी पर एफआईआर दर्ज कर उनकी संपत्ति की जब्त करे हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

प्रेसवार्ता से जनता को दिग्भ्रमित करना बंद करे झामुमो, हेमंत सोरेन परिवार ने पाप किया है जेल तो जाना ही पड़ेगा बोले : राज्य में हत्या,लूट,बलात्कार चरम पर है और पुलिस वसूली में लगी है, आज अपराधियों पर मुकदमे नही होते बल्कि अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वालों पर मुकदमे दर्ज होते हैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

आज संकल्प यात्रा के क्रम में झारखंड की उप राजधानी दुमका की धरती से दुमका विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित कर रहे थे। बाबूलाल मरांडी की सभा में तेज बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में जनता उपस्थित थी। संकल्प सभा में उनका भव्य स्वागत किया गया।

आज संकल्प यात्रा के क्रम में झारखंड की उप राजधानी दुमका की धरती से दुमका विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित कर रहे थे। बाबूलाल मरांडी की सभा में तेज बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में जनता उपस्थित थी। संकल्प सभा में उनका भव्य स्वागत किया गया।

हजारों की संख्या में उपस्थित आमजनों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झामुमो और हेमंत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि संथाल परगना बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर झामुमो ओछी राजनीति करना बंद करे। कहा कि झामुमो को प्रेसवार्ता आयोजित करने की क्या जरूरत है, प्रेसवार्ता तो विपक्ष के लोग करते हैं। उनकी तो सरकार है। पुलिस प्रशासन है वे सीधे कार्रवाई करें, एफआईआर करें और जिसने विधि विरुद्ध काम किया है।अपराध किया है, उसकी संपत्ति जब्त करें।

श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी है। जब जब भाजपा की सरकार बनती है तो विकास की चर्चा होती है और जब झामुमो, कांग्रेस राजद की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार की चर्चा होती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वे बताएं साढ़े तीन वर्षों में उन्होंने राज्य में विकास का कौन सा कार्य किया है।

कहा कि संथाल की धरती को भाजपा की सरकार ने विकास से जोड़ा। अटल जी ने संथाली भाषा को 8 वीं अनुसूची में शामिल कराया, आदिवासी मंत्रालय बनाया। गांवों को प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़ा और आज नरेंद्र मोदी सरकार ने दुमका में मेडिकल कालेज,देवघर में एम्स स्थापित, देवघर में हवाई अड्डा, दुमका, गोड्डा सभी को रेलवे लाइन से जोड़ा।

उन्होंने कहा कि झारखंड में आज जो भी विकास दिख रहा वह भाजपा सरकार की देन है। झामुमो ने तो अलग राज्य आंदोलन को भी बेचकर नरसिम्हा राव सरकार से पैसा ले लिया। जिसके कारण शिबू सोरेन को तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि झामुमो, कांग्रेस व राजद को राज्य के विकास से नही अपने परिवार के विकास की चिंता है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन परिवार खुद भ्रष्टाचार में डूबा है और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण भी दे रहा है। आलम यह है कि परिवार ने भ्रष्टाचार के क्षेत्र का भी बंटवारा कर लिया है। रेलवे साइडिंग भी अपने परिवार में सीता सोरेन, बसंत सोरेन के नाम से बांट लिए हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की। ईडी पूछ रही तो साफ साफ बता दें, लेकिन ये भयभीत हैं, सुप्रीम कोर्ट जा रहे, महंगे वकील रख कर पैरवी करा रहे। लेकिन प्रधानमंत्री जी ने लाल किले से कहा है न खायेंगे न खाने देंगे।

उन्होंने कहा कि आज राज्य में अपराधी, भ्रष्टाचारी बेलगाम हैं। बिना पैसे का कोई काम नही होता। यहां तो मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने केलिए भी पैसे देने पड़ते हैं। मोदी सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजे गए अनाज की भी कालाबाजारी हो रही। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में गरीबों के अनाज की लूट हुई।

कहा कि राज्य में हत्या, लूट, बलात्कार चरम पर है। पुलिस वसूली में लगी है। हेमंत सरकार में अपराधियों, भ्रष्टाचारियों की हिम्मत बढ़ गई है। अपराधियों पर मुकदमे नही होते बल्कि अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वालों पर मुकदमे दर्ज होते हैं।

आज की संकल्प सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुइस मरांडी, जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन, निवास मंडल, सत्येंद्र सिंह, सुरेश मुर्मू, पिंटू अग्रवाल, जिला महामंत्री विवेका नन्द राय, दीपक स्वर्णकार दुमका विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष जिला परिषद के सदस्य गण आदि उपस्थित थे।

Next Post

इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन द्वारा ब्रांडिंग के तहत किया गया प्रोजेक्ट पोर्टल ऑर्गेनाइज

Sat Aug 26 , 2023
गिरिडीह इनर व्हील क्लब सनशाइन […]
इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन द्वारा ब्रांडिंग के तहत किया गया प्रोजेक्ट पोर्टल ऑर्गेनाइज

ताज़ा ख़बरें