सैकड़ों महिला-पुरूष और नौजवानों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

गिरिडीह : आजादनगर, वार्ड नं- 18 में झारखंड मुक्ति मोर्चा का “मिलन समारोह” का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार “सोनू” और विशिष्ट अतिथि के तौर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उपस्थित हुए। इस मिलन समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीति-सिद्धांतों से प्रभावित होकर सैकड़ों महिला-पुरूष और नौजवानों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने विधायक को पेयजल व बिजली के जर्जर तारों को बदलकर आजादनगर में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने की माँग की। विधायक ने मंच से ही घोषणा की कि तत्काल एक महीने में यहाँ एक डीप बोरिंग करवा दी जायेगी और गर्मी से पहले चैताडीह से लगभग दो किलोमीटर पाइप-लाइन बिछाकर पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जायेगा।
कार्यक्रम का आयोजनकर्ता आदिल रशीद आज अपने सैकड़ों साथियों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये। उन्हें और उनके समर्थकों को माननीय विधायक व झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने माला पहनाकर झामुमो की सदस्यता दिलायी। मौके पर अन्य लोगों के अलावा झामुमो जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू एवं देवराज शहनवाज अंसारी, राकेश सिंह टुन्ना, राहुल कुमार “मोनू”, बढ़न वर्मा सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Next Post

श्रमिक कल्याण और एकता दिवस के रूप में मनी सूर्यनाथ सिंह की नवीं पुण्यतिथि

Sat Oct 28 , 2023
स्वर्गीय सिंह के जीवन से […]

ताज़ा ख़बरें