बेरमो अनुमंडल में एक बार फिर असमाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश की है।

गोमिया: असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कर दिया है सड़क जाम, मौके पर पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी है. बेरमो अनुमंडल में एक बार फिर असमाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश की है। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत ललपनिया थाना क्षेत्र के छरछरिया झरना स्थित एक समुदाय के पूजा स्थल की तीन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गये और सड़क जाम कर दिया है। सभी भगवान की मूर्तियां तोड़नेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक ने घटना की पुष्टि की है, गोमिया के पुलिस इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह कुछ लोग छरछरिया झरना में नहाने आये थे।इसके बाद उन्होंने वहां स्थापित भगवान की मूर्तियों को हथौड़ा से क्षतिग्रस्त कर दिया। मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ लोग जमशेदपुर के नंबर वाली वाहन से यहां नहाने के लिए पहुंचे और मूर्ति को तोड़ दिया। वे मूर्ति तोड़ने के बाद लुगुबुरु ललपनिया के पहाड़ी पर जमे हुए हैं।

Next Post

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना अपने अधिकार के लिए करेगा आंदोलन

Sun Nov 5 , 2023
पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल […]

ताज़ा ख़बरें