भाजपा की संकल्प यात्रा १७ अगस्त से शुरू होकर १८ अक्टूबर तक चलेगी दो महीने तक चलने वाली संकल्प यात्रा १७ अगस्त से शुरू होकर १८ अक्टूबर तक चलेगी। यह यात्रा कई विधानसभा से होकर गुजरेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा हम राज्य में घूम-घूम कर लोगों को यह बतायेंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ेंगे।
यात्रा का जिक्र करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिदो कान्हू ने जहां अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लिया था। उसी जगह भोगनाडीह से संकल्प यात्रा शुरू होगी।
सत्ता में बैठे लोग आदिवासी के नाम पर आंदोलन कर रहे हैं। आप देख ही रहे हैं राज्य में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। ईडी जब जांच करती है, तो कहते हैं हम आदिवासी हैं। ईडी ने नोटिस भेजा था, ईडी जो पूछ रही है उसका जवाब दे दीजिए। एक तरफ तो गड़बड़ी करेंगे और सीनाजोरी भी करेंगे।