श्री दुर्गा पुजा समिति भुताहा तलाब पंडाल का उद्घाटन

श्री दुर्गा पुजा समिति भुताहा तलाब पंडाल का उद्घाटन किया गया

रांची: आज दिनांक 21-10-2023 दिन शनिवार को भव्य पुजा पंडाल का उद्घाटन समाज के एक महत्त्वपूर्ण अंग एक विकलांग व्यक्ति श्री बगन ठाकुर जी ने अपने कर कमलों द्वारा नारियल तोड़कर तथा रिबन काट कर किया। पंडाल उदघाटन के पश्चात् हर शनिवार की भांति इस शनिवार भी खिचड़ी प्रसाद का भोग मां को अर्पित करने के बाद भक्तों के बीच वितरण किया गया, आज महासप्तमी तिथि से शुरु हुआ यह आयोजन विजयादशमी तक प्रतिदिन किया जाएगा, जिस से अधिक से अधिक भक्त इसका लाभ उठा सकेंगे, इस दुर्गोत्सव में भक्तों की भारी भीड़ मां के दर्शन के बाद महाप्रसाद प्राप्त कर आगे की ओर बढ़े ऐसी आकांक्षा के साथ श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा यह सार्थक प्रयास किया जा रहा है| जनकल्याण के उद्देश्य से दुर्गोत्सव मनाया जाता है जिससे आपसी सदभावना और आस्था को बल मिले ऐसी हमारी कोशिश है |

इस मौके पर उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, राज कुमार गुप्ता, उदय साहू, संरक्षक संजय सिंह, राजीव रंजन मिश्रा,श्याम मोदी,आयोजक संजय सिंह (लल्लू सिंह ),वरिष्ठ संरक्षक नन्द किशोर सिंह चंदेल,संरक्षक रवि कुमार पिंकू,अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया, महामंत्री मनीष सेठी, कार्यकारणी अध्यक्ष राहुल सिंह,पूर्व पार्षद आशा देवी,नमन भारतीय,शिव किशोर शर्मा,राहुल रजक, संजय तिवारी,करण सिंह, मोहित रजक,आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह,आयुष सिंह (लड्डू),आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक,अभिषेक रजक (बाबू) आदि उपस्थित थे।
यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय एवं शिव किशोर शर्मा ने दी।

Next Post

झारखंड ट्रैफिक पुलिस को मिला बॉडी-कैम

Sat Oct 21 , 2023
एनटीपीसी ने सीएसआर के तहत […]

ताज़ा ख़बरें