बापू की जयंती अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है

केत्तार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट: केत्तार लोहिया समता हाई स्कूल के प्रांगण में इंडिया महागठबंधन के तत्वधान में काफी उत्साह के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा की 154 वीं एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 115 वी जयंती। इस दौरान महागठबंधन के लोगों ने काफी संख्या में उपस्थित हो कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो पर दीप प्रज्वलित व पुष्प मल्यार्पण कर मनाया। मौके पर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में मोहनदास करमचंद गांधी का जन्‍म हुआ था। दक्षिण अफ्रीका से 1915 में भारत लौटे गांधी ने स्वाधीनता संग्राम का नेतृत्व किया। गांधी के जन्मदिन को देश अब राष्‍ट्रीय पर्व के रूप में मनाता है। वहीं, सादगी और ईमानदारी की मिसाल कहे जाने वाले शास्त्री जी का जन्‍म 2 अक्टूबर 1904 को बिहार के मुगलसराय में हुआ। वह जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने। राजद नेता महेंद्र पाल ने कहा कि बापू की जयंती अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है बापू का जन्मदिन.

महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके जन्मदिन को गांधी जयंती के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का नेतृत्व किया था। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है। मौके पर इंडिया महागठबंधन के महेंद्र पाल, कामेश्वर सिंह, परशुराम गुप्ता, सुरेन्द्र प्रसाद, रामविचार साहू, उदय प्रसाद, अल्ताफ अंसारी, जीतन राम, छोटन सिंह, मनीष गुप्ता, शिवकुमार सिंह, रामभजन गुप्ता, जयमाल प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

Next Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत के लिए स्वच्छ भारत का देखा था सपना

Mon Oct 2 , 2023
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती […]

ताज़ा ख़बरें