झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस में हिस्सा लेने जापान की टीम पहुंची रांची

रांची: झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 में हिस्सा लेने के लिए रविवार को जापान की टीम रांची पहुंची। आयोजकों ने खिलाड़ियों को पारंपरिक गमछा और बुके देकर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़े के साथ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। झारखंडी गीतों पर जापानी खिलाड़ी भी खूब थिरके। इसके बाद खिलाड़ियों को सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट से होटल चाणक्या बीएनआर पहुंचाया गया।

Next Post

ट्रैफिक व्यवस्था का ट्रैफिक एसपी ने किया निरीक्षण

Sun Oct 22 , 2023
रांची के दुर्गा पूजा के […]

ताज़ा ख़बरें