झारखंड बंगला भाषी उन्नयन समिति का 23 अप्रैल को राज्य स्तरीय बंगाली संस्कृति कार्यक्रम
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और निरसा विधायक अरूप चटर्जी होंगे शामिल
झारखंड के स्कूलों में बंगला भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति और पढ़ाई शुरू करवाई जाए: फूलचंद मंडल
धनबाद: रविवार को झारखंड बंगला भाषी उन्नयन समिति द्वारा पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के बरवाअड्डा स्थित आवास में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ने बताया कि बंगला झारखंड की मुख्य भाषा है, और उन्होंने राज्य सरकार से इस भाषा की गरिमा को बरकरार रखने के लिए स्कूलों में बांग्ला भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति और पढ़ाई शुरू करवाई जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्कूलों में कई बच्चे बांग्ला भाषी है जो बंगला पढ़ना चाहते हैं।
ज्ञात हो कुछ महीने पहले क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा सर्वे के दौरान वास्तविक नामांकन पर बांग्ला भाषा की पुस्तक छपाई के लिए सभी विद्यालयों से प्रतिवेदन भी भेजा गया है। श्री मंडल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप 40% से अधिक बंगला भाषी विद्यार्थी हैं। जिनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रीना मंडल ने बताया बांग्ला भाषा संस्कृति को संजोए रखने के लिए आगामी 23 अप्रैल को बरवाअड्डा दुर्गा मंदिर प्रांगण में राज्य स्तरीय बंगाली संस्कृति का कार्यक्रम किया जाएगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 100 से ज्यादा प्रतिभागी भाग लेंगे। जिसमें बच्चे, महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महासचिव सुप्रिय भट्टाचार्य होंगे और विशेष अतिथि के रूप में निरसा विधायक अरूप चटर्जी। इस भव्य कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिले से गणमान्य लोग जुटेगे। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक फूलचंद मंडल , तपन मंडल,वृंदावन मंडल, आशीष मंडल,सुमंतो मंडल, लगेन बाउरी,पार्थो सेनगुप्ता, रघुनाथ राय,शिबू चक्रवर्ती, मिथुन मंडल,बैद्यनाथ मंडल, सोनाली मंडल,नुना मंडल, मंजू मंडल,बिनोती मंडल,भादुरानी मंडल मौजूद रहे।