एसएनएस24न्यूज तेनुघाट
तेनुघाट में नारायण मेडिको के प्रोपराइटर राकेश कुमार के सौजन्य से रांची के डॉक्टर अनीश कुमार यादव, शुगर, बीपी एवं पेट रोग विशेषज्ञ द्वारा प्रत्येक सोमवार को मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन कराया जा रहा है। आज के आयोजित कैंप में लगभग तीस मरीजों ने अपना जांच करा कर लाभ उठाया। इस बारे में डॉक्टर यादव ने बताया कि आज लगभग तीस मरीजों की जांच की गयी।
जिसमें ज्यादातर मरीज हार्ट की बीमारी, शुगर की बीमारी के थे। मगर सबसे ज्यादा जो नजर आया वह जॉइंट पेन के मरीज थे। आज के समय में ज्यादा जॉइंट पेन की समस्या से लोग ग्रस्त है। लोगों को घुटने एवं हाथ में दर्द होता है तो आप खुद से अपना इलाज करते हैं। उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सभी के पास बाहर जाकर इलाज करा पाना संभव नहीं है।
इस कारण यहां पर लोग ज्यादा इलाज कराते हैं। जिससे लोगों को इलाज करने में आसानी होगी। लोग यहां इलाज कराने के बाद अपने आप को स्वस्थ महसूस कर रहे हैं, उनके चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही है।