दुमका ब्यूरो रिपोर्ट: आज रविवार 11 अक्टूबर को भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 121 वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पण का कार्यक्रम जेपी आंदोलनकारी प्रदीप कुमार सिन्हा उर्फ दीपू दा के आवास टीन बाजार, दुमका में आयोजित किया गया।
बताते चलें कि जीवनभर निःस्वार्थ देशसेवा के लिए समर्पित संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण जी की संपूर्ण क्रांति राजनैतिक,आर्थिक, सामाजिक,सांस्कृतिक,बौद्धिक,शैक्षणिक व आध्यात्मिक इन सातों बिंदुओं को मिलाकर थी। जयप्रकाश नारायण जी ने सम्पूर्ण क्रान्ति का आवाहन दस लाख जनता के बीच पटना के गांधी मैदान से किया था।
अवसर पर सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,वरिष्ठ जेपी आंदोलनकारी सपन सिन्हा,विजय कुमार सोनी,सूर्यकांत शुक्ला उर्फ हारु दा,अनुप कुमार सिन्हा,सिविल सोसायटी दुमका के उपाध्यक्ष प्रेम केसरी,सिविल सोसायटी दुमका के सचिव संदीप कुमार जय बमबम,पूर्व वार्ड पार्षद सरिता सिन्हा आदि ने समाजवादी नेता जयप्रकाश जी को उनके तैल्यचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पण कर उन्हें याद किया।
जेपी आंदोलनकारी प्रदीप कुमार सिन्हा के आवास पर मनायी गयी भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 121 वीं जयंती
