कार्तिक हाड़ी ने प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में कांग्रेस का थामा दामन
धनबाद: हाड़ी जाति समाज सुधार समिति एक सामाजिक संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी ने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सोमवार को कांग्रेस पार्टी के संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्तिक हाड़ी को माला पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। कार्तिक हाड़ी ने बताया कि कांग्रेस कि नीति सिद्धांतो से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी में जाने का निश्चय किया।कांग्रेस पार्टी का एक सच्चा सिपाही बनकर पार्टी द्वारा दिए जाने वाले दायित्व का अच्छे निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।धनबाद निरीक्षण भवन के प्रांगण में आयोजित संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अलावे स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी,पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह संगठन प्रवेक्षक अशोक कुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह,धनबाद विधान सभा कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार दुबे,बाघमारा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम के अलावे जिला अध्यक्ष संतोष सिंह एवं जिले के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।एआईसीसी की कर्नाटक में आहूत बैठक में संगठन सृजन और जय बापू जय भीम और जय संविधान का प्रस्ताव पारित हुआ था। जिसके बाद छह मई को प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली हुईं और अब लगातार सभी 24 जिलों में भी यह रैलियां की जा रही है।