किसान मंच का भूख हड़ताल जारी, पीड़ित परिवारों की हालत गंभीर

गिरिडीह में किसान मंच का भूख हड़ताल जारी, पीड़ित परिवारों की हालत गंभीर, प्रशासन ने नही ली सुध।

किसान को अपनी जमीन भूमाफिया को देने हेतू विवश करने के लिए पचंबा थाना कांड संख्या 80/23 के सूचक और थाना प्रभारी द्वारा षड्यंत्र रचकर झूठा मुकदमा दर्ज कर किसान पुत्र दीपक गोस्वामी को जेल भेजने के मामले का सूचक की पुत्री बेबी कुमारी द्वारा उस झूठ का पूरी तरह से पर्दाफाश कर देने के बाद भी दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित किसान मंच के सदस्य चौथे दिन रविवार को भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे रहे। भूख हड़ताल पर बैठी अन्ना मुर्मू ने कहा कि एसपी गिरिडीह एवं डीआईजी हजारीबाग द्वारा कारवाई करने का आश्वासन दिए जाने के बाद काफी दिन बीत जाने पर भी किसी तरह का कारवाई का नहीं होना कई सवाल खड़े करते हैं।

किसान मंच के सचिव विजय कुमार ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में भी जब पीड़ित व्यक्ति किसी व्यक्ति पर कोई आरोप लगाता था तब ही उसे सजा दी जाती थी पर यहां पुलिस जबरदस्ती बेबी कुमारी जैसी लड़कियों पर दबाव बनाकर निर्दोष दीपक गोस्वामी जैसे युवाओं पर छेड़खानी का आरोप लगाकर अपने स्वार्थ के खातिर लोगों को यातनाएं दे रही है। यह सब देखकर राजनैतिक दल के नेता भले ही चुप्पी साध लें पर किसान मंच इस जुल्म के विरुद्ध आवाज बुलंद करता रहेगा। आज भूख हड़ताल कार्यक्रम में अन्ना मुर्मू, बोबी देवी, विजय कुमार, घनश्याम पंडित, संतोष बास्के, बिंदिया देवी, जीतन गोस्वामी, सरिता देवी, अर्जुन पंडित, जोजोय तिर्की,राजू राणा, विजय बर्मन एवं जोगेश्वर ठाकुर बैठे हैं।

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर वृद्धाआश्रम में फल वितरण व बच्चो के बीच बांटी शिक्षण सामग्री

Sun Aug 20 , 2023
गिरिडीह में कांग्रेसियों द्वारा पूर्व […]
rajiv-gandhi-jayanti-celebrated-giridih

ताज़ा ख़बरें