कांग्रेस नेता स्व. ओपी लाल की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित
स्व. ओपी लाल सात्विक जीवन के मिसाल थे : विजय कुमार झा
लोयाबाद/धनबाद : पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता स्व ओपी लाल की चौथी पुण्यतिथि पर राकोमयू के संयुक्त महामंत्री रवि चौबे के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यहां पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, राकोमयू के महामंत्री एके झा, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामप्रीत यादव, कांग्रेस जिला महासचिव राजकुमार महतो स्व. ओपी लाल की पुत्रवधू शकुंतला लाल सहित उपस्थित लोगो ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे भावभिनी श्रद्धांजलि दी।
मौके पर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि आज के दिन उनको याद करना नैतिक जम्मेवारी है, वे मशहुर मजदूर नेता व कर्मठ व्यक्ति थे। उनसे मेरा बहुत ही मधुर संबध था। वे अपनी दिल की बात शेयर करते थे। वे आज हमारे बीच नही है, लेकिन उनके विचार आज भी जीवित है। पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि वे सात्विक जीवन के मिशाल थे।
उनसे बहुत कुछ सिखा है। एक महापुरूष में सौम्यता, सरलता, सादगी, मृदभाषी, सहनशीलता जितना गुण होता है, वे सभी गुण उनमें मौजूद थे। उनके पदचिन्हो पर चलना ही बहुत बड़ी बात है। एके. झा ने कहा कि लाल साहब बहुत संघर्षशील, मेहनती, लड़ाकू व जमीनी नेता थे। वे लंबे समय तक कांग्रेस व इंटक के लिए संर्घष किया।उनके लिए मजदूर हीत सर्वोपरि था। सभा को रामप्रीत यादव, लगनदेव यादव, भोला राम, चंद्रदीप यादव, राजकुमार महतो, सुरेश लाल आदि ने संबोधित किया। मौके पर अनुज सिन्हा पलटू, बिनोद विश्वकर्मा, चांद खान, नागेन्द्र शर्मा, राममहेश अधिकारी, ताजोद्दिन अंसारी आदि मौजूद थे।