धनबाद:भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने रविवार को अपने बेटी पंखुड़ी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे परिवार के साथ हीरापुर स्थित हिन्दू मिशन अनाथालय में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। नित्यानंद मंडल ने कहा क्या अनाथालय में बच्चों की मुस्कान से भरा मेरी बेटी पंखुड़ी का यह विशेष जन्मदिन हमेशा याद रहेगा समाज की जरूरतमंद वर्गों दिव्यांग व गरीब बच्चों की समय समय पर मदद करने के साथ जरूरतमंदों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सेवा प्रदान प्रयास जेपी हॉस्पिटल का रहता है। नित्यानंद मंडल ने बताया कि वे और उनकी पत्नी डॉक्टर किमी मंडल ने यह निर्णय लिया कि रेस्टोरेंट में अधिक खर्च करके स्टेटस दिखाने के बजाय बेटी का जन्मदिन कुछ इस तरह मनाया जाए की बेटी के चेहरे के साथ साथ अनाथालय में प्यार और दुलार के इंतेज़ार में बच्चों के चेहरे भी खिल जाए जिसको सही मायने में खुशी देने की जरूरत है।अनाथालय में अपेक्षित बच्चे इस तरह का आयोजन देखकर काफी खुश नजर आए नित्यानंद मंडल ने कहा यह बच्चे स्नेह के पात्र हैं और इनका मदद करना ख्याल रखना हम सब की जिम्मेदारी है । पंखुड़ी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अनाथालय में बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था, कॉपी कलम पेन टॉफी एवं सामग्रियां उपहार स्वरूप दी गई।
अनाथालय के बच्चों के साथ मनी पंखुड़ी का जन्मदिन
