28 व 29 सितंबर को बाबूलाल मरांडी की बोकारो विधानसभा में होगी संकल्प यात्रा. भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कार्यकर्ताओ के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक.
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के बोकारो विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज बोकारो विधानसभा में निवास करने वाले प्रदेश कार्य समिति सदस्यों, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाअध्यक्ष व पदाधिकारी, बोकारो विधानसभा के नो मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, मुखिया, पूर्व मुखिया एवं निवर्तमान पार्षदों की एक बैठक बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव की अध्यक्षता में बोकारो विधायक बिरंची नारायण के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा निर्णायक सिद्ध होगी। अभी तक के संकल्प यात्रा में अभूतपूर्व जन समर्थन प्राप्त हुआ है। आज निरंतर देश के उत्थान और देश की सेवा कार्य की सोच रखकर भारतीय जनता पार्टी लगभग 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हो गई है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा प्रतिदिन दो विधानसभा में हो रही है और अब तक सभी सभाओं में जनता की ऐतिहासिक उपस्थित हुई है। जो यह बताता है की समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ है। 28 सितम्बर को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी की बोकारो विधानसभा के भवानीपुर साइड मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। भवानीपुर साइड से रोड शो कर महावीर चौक तक आएंगे ।वहां से खुली जीप पर बैठक कर मैन रोड चास होते हुए चेक पोस्ट स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 29 सितंबर को 11 बजे सेक्टर 12 बी स्थित मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में निश्चित रूप से ऐतिहासिक उपस्थिति रहेगी।
पूरे बोकारो विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी के स्वागत के लिए कई तोरण द्वार बनाए जाएंगे, कई जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा।सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल से कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे और मोटरसाइकिल जुलूस के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष जी को सेक्टर 12 बी कार्यक्रम स्थल तक लेकर आएंगे। कई जगह पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की जनसभा स्पष्ट बतला रही है कि 2024 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक रूप से जीतेगा।
जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी की संकल्प यात्रा को लेकर आम जनमानस तथा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल अपनी कर्मठता और परिश्रम से जरूर करेंगे। बोकारो विधानसभा के कार्यकर्ता संगठन के द्वारा निर्देशित सभी कार्यों को ऐतिहासिक सफल करते हैं। निश्चित रूप से बोकारो विधानसभा में होने वाले प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी की संकल्प यात्रा का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
संकल्प यात्रा को लेकर संगठन और समाज में एक नया उत्साह और उमंग का संचार हुआ है। इस संकल्प यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समाज के साथ और प्रत्येक विधानसभा के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन बोकारो जिला महामंत्री संजय त्यागी ने की।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकुल ओझा, रोहितलाल सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, लीला देवी, अशोक कुमार पप्पू, इंद्र कुमार झा, महेन्द्रराय, केके बोराल, त्रिलोकी सिंह, सुनील गोस्वामी, श्याम मंडल, सुजीत चक्रवर्ती, मुकेश राय, पन्नालाल कांन्दू, टिंकू तापड़िया, मनोज सिंह, बैधनाथ प्रसाद, अनिल सिंह, हरीश सिंह, ब्रज दुबे, जितेंद्र गोस्वामी, मन्तोष ठाकुर, राजीव मालाकार, गोलू उपाध्याय, डाक्टर अशोक, प्रकाश प्रामाणिक, रंजीत वर्णवाल, मोहन गोराई, अशोक महतो, गौतम शर्मा, हरिपद गोप, विपिन ठाकुर, प्रकाश चटर्जी, सुबोध मंडल, आदि मौजूद रहे।