गिरिडीह में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर एक बैठक

एसएनएस24न्यूज :

गिरिडीह : अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा गिरिडीह की ओर से संकट मोचन मंदिर हुट्टी बाजार गिरिडीह में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने की।

बैठक में मुख्य रूप से यादव महासभा के अध्यक्ष धनेश्वर यादव, संरक्षक दिनेश यादव, बलराम यादव, सरयु गोप, राजेश कुमार, नरेश यादव, कामेश्वर यादव गिरेंद्र यादव, अशोक यादव, गुडू यादव के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्माष्टमी पूजा को धूमधाम से मनाया जाएगा। पूजा कार्यक्रम 06 सितंबर 2023 बुधवार रात को पूजा अर्चना की जाएगी। जबकि 07 सितंबर 2023 को विसर्जन किया जाएगा।

Next Post

पहले वाली बात

Sun Sep 3 , 2023
पहले वाली बात – अनुभव […]
pahle wali baat

ताज़ा ख़बरें