“मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के निमित्त भाजपा जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन के अध्यक्षता में बैठक आयोजित

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के निमित्त भाजपा जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन के अध्यक्षता में बैठक आयोजित

दुमका

SNS 24 News संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दुमका में आज सोमवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के निमित्त पार्टी के जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी| बैठक का संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद राय ने किया| बैठक में मेरी माटी मेरा देश से संबंधित कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन ने कहा कि 1 सितंबर से 15 सितंबर तक प्रत्येक गांव के हर घर से मिट्टी का संग्रह कर सभी अमृत कलश को एकत्र कर उनका एक कलश बनाना एवं ब्लॉक में सामूहिक रूप से सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते हुए बैंड बाजे के साथ इस कलश को प्रदेश में भेजने का कार्यक्रम तय किया गया है|

पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि अमृत कलश के साथ मंडल के स्वयंसेवकों की टीम भी तैयार करनी है,जो प्रदेश टीम के साथ दिल्ली पहुंचेगी,जहां आगामी 30 अक्टूबर को कर्तव्य पथ पर शहीदों के स्मरण में बनने वाली अमृत वाटिका में मिट्टी को समर्पित करना है|मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर से आए स्वयंसेवकों को संबोधित भी करेंगे|बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक पार्टी द्वारा राष्ट्रीयव्यापी कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही 25 सितंबर को सभी के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती हर बूथ में मनाने पर भी विस्तृत विचार विमर्श किया गया| दुमका जिले के सभी सांगठनिक मंडलों को मिलकर संयुक्त रूप से प्रखंडों में 6 सितंबर को बैठक आयोजित करनी है।

मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला पदाधिकारी को विभिन्न प्रखंडों का प्रभारी बनाया गया है| बताया कि श्रीमती अंजुला मुर्मू को मसलिया,डॉ लुईस मरांडी को दुमका नगर,अमरेंद्र कुमार सिंह को शिकारीपाड़ा,धर्मेंद्र सिंह को काठीकुंड, विनोद शर्मा को रानीश्वर, निवास मंडल को गोपीकांदर, श्रीमती अमिता रक्षित को जरमुंडी, अभयकांत प्रसाद को बासुकीनाथ नगर, देवेंद्र कुंवर को जामा, मनोज पांडे को रामगढ़ एवं सुरेश मुर्मू को सरैयाहाट का प्रभारी बनाया गया है|

श्री अग्रवाल ने कहा कि आज की बैठक में मुख्यरूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सदस्य अभयकांत प्रसाद,पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर,सुरेश मुर्मू,अंजुला मुर्मू,अमिता रक्षित,गौरवकांत,धर्मेंद्र सिंह,दीपक स्वर्णकार,चुन्नीलाल राय,रूपेश मंडल,विमल मरांडी,ओम केसरी,जयप्रकाश मंडल,नीतू झा, श्रीधर दास,फारूक अनवर,नरेश मंडल,सहदेव मरांडी,गणपति पाल, सुधीर पाल,पंकज वर्मा,निरंजन मंडल,अनूप कुमार,मुरली मंडल, स्वरूप कुमार सिन्हा,लालचंद पाल, निताई भंडारी,रघुनाथ दत्ता,मार्शल टुडू,प्रवीण सिंह,सुजीत यदुवंशी, मार्टिन मुकेश,आस्तिक शर्मा,रघुनाथ रजक,सुभाषित चटर्जी,नरेंद्र गुप्ता, हराधन मरीक,रामजस मांझी,दिलीप सेन,देवेश जायसवाल,देवेंद्र कुमार मरीक मुख्य रूप से उपस्थित थे|

Next Post

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने साहिबगंज को दी 17739.737 लाख रुपए की 76 योजनाओं की सौगात

Mon Sep 4 , 2023
5531 लाभुकों के बीच 72 […]

ताज़ा ख़बरें