डीएवी ढोरी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम संपन्न

मकोली: 12 अक्टूबर 2023 स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी में आज मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर स्थित दयानंद सभागार में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। डॉक्टर आर सी झा ने वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए कार्यक्रम को एक नया आयाम दिया वहीं बतौर मुख्य अतिथि बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी तथा नावाडीह प्रमुख पूनम देवी के साथ बेरमो की पूर्व पार्षद गिरिजा देवी नेहरू युवा संघ के संयोजक बेरमो प्रखंड अंतर्गत दीपक कुमार सिंह नेहरू युवा संघ के अध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह तथा विद्यालय के प्राचार्य एस कुमार ने समवेत रूपेण दीप प्रज्वलित किया। एस कुमार ने बुके देकर आगंतुक अतिथियों का सम्मान किया। अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियां के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में विद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी चर्चा की उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया की बेरमो कोयलांचल की इस रत्न गर्भ धरती पर हमने प्रतिभाओं की तलाश और तराश हमेशा जारी रखी है, पर और यह सुखद आश्चर्य है की तमाम जनप्रतिनिधियों का सानिध्य मुझे प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम को अमली जामा पहनाते हुए स्वागत गान तथा संथाली नृत्य, काव्य पाठ, नुक्कड़ नाटक तथा विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल पेंटिंग तथा साज-सज्जा की प्रदर्शनी भी की गई। कराओके गायन में कोमल कुमारी ने उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया पौधारोपण कार्यक्रम में तमाम अतिथियों ने शिरकत करते हुए एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विद्यालय द्वारा किए गए कार्य की सराहना की रामदास हाई स्कूल के प्राचार्य विनय कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी ने बताया की इस विद्यालय में अध्ययन रत छात्र एवं छात्राएं शैक्षिक क्रियाकलाप के अलावा सहगामी क्रियोओ में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं, और खासकर उनके द्वारा बनाए गए मॉडल इस बात की पुष्टि करते हैं की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की दिशा में भी वे निरंतर अग्रसर है इन्होंने अपने उद्बोधन में सहगामी क्रियोओ में उनकी सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में विद्यालय निश्चित रूप में और अधिक उपलब्धियां अर्जित करेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहगामी क्रियोओ के संयोजक एस के शर्मा, आरती सिंह, साधु चरण शुक्ला, उमाशंकर सिंह, अशोक पाल, मधुमिता, पल्लवी, पूजा, ब्लू प्रधान तथा अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।

Next Post

सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना साबित हो रहा विफल

Thu Oct 12 , 2023
गोमिया: गोमिया प्रखण्ड के सुदूरवर्ती […]

ताज़ा ख़बरें