जन आकांक्षी योजनाओं को माइनॉरिटी तक पहुंचाना लक्ष्य

तेनुघाट: झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर शराफत अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी से मिलकर उन्हें बधाई दी। शराफत अंसारी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने हमें जो दायित्व दिया है उसका मै बखूबी निर्वहन करते हुए प्रदेश व समाज के हित में काम करूंगा। पार्टी के जन आकांक्षी योजनाओं को माइनॉरिटी के लोगों तक पहुंचाने का काम करूंगा।

प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि अभी आप युवा हैं और युवा ही राज्य के विकास में सबसे ज्यादा भागीदारी निभा सकते हैं। अतः आप जनहित के काम में लगे व दबे कुचले लोगों की भलाई के बारे में सोचे। हम उन्हें कैसे मुख्य धारा में जोड़ सके इस पर काम करने की आवश्यकता है । मौके पर जहांगीर अंसारी, मरगूब सम्स, तबरेज निसार अहमद आदि मौजूद थे।

Next Post

बिना कार्यकर्ता के कोई भी संगठन सत्ता के शिखर पर नहीं पहुंच सकता

Sat Sep 30 , 2023
गिरिडीह: शनिवार को उत्सव उपव […]

ताज़ा ख़बरें