विधायक राज सिन्हा ने किया गुहा क्लासेस यूनिट 2 का उद्घाटन

विधायक राज सिन्हा ने किया गुहा क्लासेस यूनिट 2 का उद्घाटन

 

धनबाद: हीरापुर जे सी मल्लिक रोड में गुहा क्लासेस यूनिट टू का सोमवार को उद्घाटन धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया।इस मौके पर डीएसपी डी. के. बंका उपस्थित थे। संबोधन में राज सिन्हा ने कहा कि क्लास 7 से क्लास 10 के विद्यार्थियों के लिए प्रतिष्ठित गुहा क्लासेस में आई आई टियन शिक्षक अजीजित गुहा के कोचिंग ट्यूशंस में सही पाठ्य दिशा निर्देशन से धनबाद के समस्त स्कूलों के विद्यार्थी लाभन्वित हुए हैं।और उनका बेस मजबूत हुआ है। जिससे आगे की परीक्षाओं में सैकड़ो विद्यार्थी सफल हुए हैं बच्चों के लिए खास करके आज जो वृहत कंपटीशन की जमाने में जो अरिजीत गुहा ने बुक लिखा है उसमें मैथमेटिक्स में काफी शॉर्टकट की चर्चा है।इसमें कम समय में अधिक से अधिक मार्क्स करने के लिए बच्चों को दिशानिर्देश मिलेगी और श्री गुहा के वृहत एजुकेशन एक्सपीरियंस से बच्चे बड़े परीक्षाओं में सफल होंगे। उन्होंने कहा गुहा क्लासेज धनबाद में माइलस्टोन कायम करे, इसके लिए मेरी शुभकामनाएं।अरिजीत गुहा ने कहा शिक्षा बहुत ही शक्तिशाली हथियार है जिससे आप पूरी दुनिया को सही दिशा में बदल सकते हो।अरिजीत गुहा ने कहा यूनिट टू के इनॉग्रेशन पर स्मार्ट क्लासेज ए वन टेक्नोलॉजी की शुरुआत की गई है। डीएसपी डी एन बंका ने कहा गुहा क्लासेस में अध्ययन कर बच्चे पढ़ाए गए सब्जेक्ट्स में मजबूत और कॉन्फिडेंट होंगे। अरिजीत गुहा कोल इंडिया में 38 वर्षों की सेवा दे चुके है।आईआईटी में लेक्चर रह चुके है। हिंदू मिशन में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रहे हैं।चाणक्य अकादमी में लॉजिकल रीजनिंग और मैथमेटिक्स में यूपीएससी के विद्यार्थियों को पढ़ा कर सफल मार्गदर्शन दे चुके है।

Next Post

श्री राम सेवा समिति द्वारा खैरा बाबूबासा में 24 घण्टे अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन

Tue Apr 15 , 2025
श्री राम सेवा समिति द्वारा […]

ताज़ा ख़बरें