नगर निगम सफाई कर्मचारी का आकस्मिक निधन हो गया

हजारीबाग : नगर निगम सफाई कर्मचारी झरी राम गाड़ी खाना निवासी का आज आकस्मिक निधन हो गया। 3 महीना से परमानेंट सफाई कर्मचारी का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। जबकि आज रविवार के दिन में भी  सफाई कर्मचारियों से काम लिया गया है छुट्टी का भी वेतन नहीं बनता है।  नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की स्थिति बहुत खराब है । मेडिकल कैंप भी नहीं लगाया जा रहा हैं।
हजारीबाग के प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सपोर्ट बराबर सफाई कर्मचारियों को मिलता है। जिससे सफाई कर्मचारियों की मांगे भी पूरी होती है इसके लिए नगर निगम हजारीबाग की सफाई कर्मचारी प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का धन्यवाद करता है । ठंड में गर्म वस्त्र दिया जाए वह भी नहीं मिला
सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट दिया जाए वह भी नहीं मिला। सबसे महत्वपूर्ण किसी भी सफाई कर्मचारी के पास  आइडेंटी कार्ड नहीं है । कोई समस्या का समाधान नहीं हो रहा है । 2015में परमानेंट कर्मचारी का निधन हुए लगभग 9 वर्ष होने के बाद भी उनका बकाया भुगतान नगर निगम के द्वारा नहीं किया गया। मृत्यु प्रमाण पत्र में कुछ त्रुटियां थी। जिसको सुधारने में नगर निगम को 9 वर्ष लग गए। इस तरह से देखा जाए तो आम जनता को जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता होगा। स्वर्गीय गणेश राम जोगन की पत्नी आज तक नगर निगम के चक्कर काट रही हैं। इससे बड़ी दुर्भाग्य सफाई कर्मचारियों के लिए और क्या हो सकता हैं। देश को आजाद हुए 77 वर्ष हो गए हैं। लेकिन नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज भी आजाद भारत में गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

काशी में आस्था का सैलाब: सड़कों से गंगा घाटों तक लगी कतारें, जयकारों से गूंज रहा आसमान

Mon Feb 3 , 2025
वाराणसी : बाबा विश्वनाथ की […]

ताज़ा ख़बरें