मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम अभियान : राष्ट्रीय जनता दल दानापुर विधानसभा क्षेत्र

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम अभियान चलाने का दिया गया निर्देश, दानापुर विधानसभा क्षेत्र में हुई राष्ट्रीय जनता दल की बैठक में इस अभियान को मजबूती से चलने का लिया निर्णय

एसएनएस24न्यूज, दानापुर (पटना) :
जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक पालीगंज दीनानाथ सिंह यादव एवं प्रधान महासचिव अफरोज आलम के निर्देशानुसार दानापुर प्रखंड में “मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम” के तहत चन्द्र किशोर जिला उपाध्यक्ष सह दानापुर प्रभारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसका संचालन दानापुर प्रखंड अध्यक्ष सत्यानंद यादव ने किया। यहां जिलाध्यक्ष के निर्देश से लोगों को अवगत कराया गया।

बताया गया कि पंचायत कार्य समिति एवं बूथ कार्य समिति का लिस्ट तैयार कर जिला कार्यालय में जमा कराएं। राजद के हर एक कार्यकर्ता अपने पद के अनुसार अपने घर पर नेम प्लेट लगाएं। हर एक कार्यकर्ता अपने घर पर दो मीटर का झंडा लगाकर अपने व्हाट्सएप ग्रुप में भेजेंगे। हर एक कार्यकर्ता नए-नए लोगों को अपनी पार्टी में जोड़ेंगे।

हर कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास करें। इस प्रयास को एक सकारात्मक स्वरूप देना है। बैठक में पतलापुर पंचायत अध्यक्ष मुखिया नवल ठाकुर, गंगहारा पंचायत अध्यक्ष पूर्व मुखिया विजय जी, दानापुर प्रखंड महासचिव किचेश्वर जी, (गंगधारा पंचायत) कासिमचक पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र जी, मधुपुर पंचायत अध्यक्ष बच्चू यादव, मानस पंचायत अध्यक्ष उमेद प्रसाद, पानापुर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम आदि शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने जिलाध्यक्ष के निर्देशों को पालन करने का आश्वासन दिया।

Next Post

लाभुकों के बीच जिला उद्यान विभाग ने किया केला एवं आम के पौधों का वितरण

Sun Sep 10 , 2023
जिला उद्यान विभाग की ओर […]
mango-and-banana-tree-distributed

ताज़ा ख़बरें

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जल जमाव, गरगा डैम की स्थिति और शहरी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बारिश की परवाह किए बिना स्वयं मैदान में उतरकर वास्तविक हालात की समीक्षा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा – निर्देश दिए। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदन शेजवलकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास डा. प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी चास श्री दिवाकर दूबे, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।