मुखिया संघ एवं प्रखंड कर्मियों ने किया विदाई सह स्वागत समारोह
गोमिया: गोमिया प्रखंड के बीडीओ कार्यालय में सोमवार को निवर्तमान बीडीओ कपिल कुमार से नव पदस्थापित बीडीओ महादेव कुमार महतो ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर नवपदस्थापित बीडीओ महादेव कुमार महतो को बुके देकर स्वागत किया।इस मौके पर सीओ प्रदीप कुमार महतो, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य पंकज पांडेय, विधायक प्रतिनिधि रविशन मांझी मुख्य रूप से मौजूद थे।
गोमिया मुखिया संघ ने विदाई और स्वागत समारोह का किया आयोजन
पदाधिकारियों का विदाई समारोह तो बहुत हुआ होगा, मगर ऐसा विदाई समारोह गोमिया प्रखंड में शायद पहली बार देखा गया। यह मौका था गोमिया प्रखंड सभागार में निवर्तमान बीडीओ कपिल का बिदाई एवं नवपदस्थापित बीडीओ महादेव कुमार महतो का स्वागत समारोह का।
36 पंचायतों के सभी मुखियागण, सभी प्रखंड कर्मीगण सबकी आँखें नम थी। जिन्होंने भारी मन से एक ऐसे व्यक्तित्व की विदाई समारोह में शामिल थे जिनके हर दिल अजीज उनसे बिछड़ रहे थे। ऐसा बहुत हीं कम देखा गया है कि एक पदाधिकारी के लिए दिल से पूरे सम्मान के साथ भारी मन से विदाई कर रहे थे।
सोमवार को मुखिया संघ की ओर से निवर्तमान बीडीओ कपिल कुमार एवं नवपदस्थापित बीडीओ महादेव महतो के लिए विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ में निवर्तमान बीडीओ कपिल कुमार को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं उपहार देकर भारी मन से विदाई संपन्न किया, वहीं नवपदस्थापित बीडीओ को भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर गोमिया प्रखंड के 36 पंचायतों के मुखियों ने उनके साथ किये गये कार्य अनुभवों को अपने अपने उद्बोधन में रखा। इसी प्रकार सभी मुखियों ने अपने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कैसे एक अभिभावक की तरह पंचायत की हर छोटी बड़ी चीजों को बीडीओ कपिल कुमार ने गाइड किया। जिससे उनको काफी जानकारियां प्राप्त हो सकी।
इस दौरान पूरा माहौल भावविह्वल हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान बीडीओ श्रीकुमार ने गोमिया प्रखंड में अपने काम का अनुभव को बताया कि आज तेरह वर्षों के कार्यकाल में लोगों के दिलों में जगह बनाई। कहा कि पहल ऐसी हो कि लोगों का काम आसानी से हो। चाहे पेंशन, आवास, जाति प्रमाण पत्र, आचरण कभी इसके लिए कोई परेशान नहीं हुआ। सरकार की ओर से जो अधिकार मिला है तो अगर किसी गरीब का भला हो , इसका हमेशा ध्यान रखना जरूरी है। वहीं जनप्रतिनिधियों से कहा कोई भी कार्य को जिम्मेवारी से करें। अगर एक दूसरे के काम में हस्तक्षेप नहीं करेंगे तो पंचायत विकास की ओर बढ़ेगा। ईश्वर ने हमें मौका दिया है तो जनता का कार्य करना चाहिए,इससे आत्म संतुष्टि मिलता है।उन्होंने समय का सदुपयोग करने की बात कही।
वहीं नवपदस्थापित बीडीओ महादेव महतो ने कहा कि जिस प्रकार आपलोगों ने निवर्तमान बीडीओ कपिल कुमार का सहयोग किया है है इसी प्रकार मेरा भी सहयोग करेंगे मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आपको सहयोगात्मक प्रवृत्ति के साथ चौबीसों घंटे तत्पर रहकर विकास का कार्य करूंगा।
मौके पर सीओ प्रदीप कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र कुमार, सीडीपीओ अलका रानी, मुखिया संघ अध्यक्ष तेजलाल महतो, सचिव शांति देवी, कोषाध्यक्ष अंशु कुमारी, मुखिया जुबैदा खातून, तारा मणि देवी, पार्वती देवी, अनारकली, रीना सिंह, विनोद विश्वकर्मा, सपना कुमारी, मो रियाज, महादेव महतो, रामवृक्ष मुर्मू, शोभा देवी,बंटी ऊराँव,आदित्य कुमार महतो सहित सभी मुखियागण के अलावा पूर्व मुखिया धनंजय सिंह,पिंटू पासवान ,वार्डसदस्य सोनी साहू मौजूद थे।
प्रखंड कर्मियों ने भी विदाई सह स्वागत समारोह का किया आयोजन
इस दौरान गोमिया प्रखंड सभागार में गोमिया प्रखंड सह अंचल, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, मनरेगा के सभी कर्मियों ने सामूहिक रूप से विदाई सह स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया ।इस दौरान कर्मियों ने निवर्वतमान बीडीओ कपिल कुमार को शॉल, बुके और उपहार देकर भारी मन से विदाई दी ।वहीं नवपदस्थापित बीडीओ महादेव कुमार महतो का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। इस मौके पर सभी विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने अपने-अपने अनुभवों को उदगार के रूप में व्यक्त किया। इस दौरान गीत संगीत सह बांसुरी वादन का भी कार्यक्रम किया गया। पीरामल फाउंडेशन की ओर से भी आकांक्षी योजना अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण का भी कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनय गुरु ने किया। इस मौके पर सीओ प्रदीप कुमार महतो, सीडीपीओ अलका रानी, प्रखंड प्रसार पदाधिकारी नंदलाल महतो के अलावा प्रखंड कर्मीगण, पंचायत सेवक, नव नियुक्त पंचायत सचिवगण, जनसेवक, रोजगार सेवक, जेई, एई, मनरेगा कर्मीगण मुख्य रूप से मौजूद थे।