न्यू गिरिडीह स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेन को जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

गिरिडीह संवाददाता : न्यू गिरिडीह स्टेशन में रांची-गिरिडीह रांची एक्सप्रेस ट्रेन को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखा किया रवाना, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद व विधायकों ने दिखाया हरी झंडी, ट्रेन ने पकड़ा रफ्तार। मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी और जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी के साथ धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर न्यू गिरिडीह स्टेशन से रांची के लिए चलने वाली ट्रेन 03309 राची इंटरसिटी को रवाना किया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ डीआरएम कमल किशोर सिन्हा भी एक्सप्रेस ट्रेन के विष्टादम कोच में बैठे, तो हरी झंडी दिखाते ही ट्रेन ने अपना रफ्तार भी पकड़ा। ट्रेन को रवाना करने से पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री के अलावे उक्त जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

डीआरएम कमल किशोर सिन्हा, सिनियर डीसीएम अमरेश कुमार, एओएम रजनीश कुमार, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, भाजपा नेता महादेव डूबे, संदीप दंगायच, मुकेश जालान, मेयर सुनील पासवान, भाजपा नेता प्रणव वर्मा, विनय सिंह, दिलीप वर्मा, नेत्री पूनम प्रकाश, रंजन सिन्हा, शालिनी वैशखियार , उषा कुमारी, अजय रंजन, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदीप अग्रवाल, निर्मल झुनझुनवाला समेत हजारों की भीड़ स्टेशन में मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 152 साल बाद गिरिडीह के यात्री सुविधा में इजाफा हुआ है। यह बदलाव सिर्फ पीएम मोदी और रेल मंत्री के प्रयास से हो रहा है। कहा कि इस ट्रेन के समय सारिणी में बदलाव को लेकर जल्द ही पहल किया जाएगा। जबकि रांची से गिरिडीह के बीच कई स्टेशन में स्टॉपेज की भी मांग है। इस पर भी विचार किया जाएगा।

Next Post

मां दुर्गा के आने और जाने का वाहन, क्या होता है? इसे कैसे पता करें और उन वाहन का फल क्या होता है?

Wed Sep 13 , 2023
देवी का आगमन किस वाहन […]
durga-puja-samiti-phusro-file-photo

ताज़ा ख़बरें