स्वर्गीय सिंह के जीवन से त्याग समर्पण वह जनसेवा सीखने की जरूरत : रविन्द्र पांडेय
बेरमो कोयलांचल में श्रमिक नेता स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह की प्रतिमा करेंगे स्थापित : ढुलू महतो
सूर्यनाथ सिंह जीवनभर मजदूर और गरीबों की आवाज को बुलंद किया : लालचंद महतो
श्रमिक कल्याण और एकता दिवस के रूप में मनी सूर्यनाथ सिंह की नवीं पुण्यतिथि
बेरमो : मजदूर नेता सूरज नाथ सिंह की 9 वीं पुण्यतिथि महिला मंडल करगली में श्रमिक कल्याण और एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इसकी अध्यक्षता मजदूर नेता गिरजाशंकर पांडेय व संचालन भाजपा फुसरो मंडल निवर्तमान अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह ने किया।
यहां बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने कहा कि बेरमो कोयलांचल में श्रमिक नेता स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह की प्रतिमा स्थापित निजि मद से करेंगे। कहा सूरज नाथ बाबू कोयला मजदूरों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि सूर्यनाथ सिंह के जीवन से मजदूरों के लिए त्याग, समर्पण एवं जनसेवा सीखने की जरूरत है। आज कोयला मजदूरों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। ढोरी जीएम एमके अग्रवाल ने कहा कि सूर्यनाथ बाबू का सदा श्रमिक हित के लिए तत्पर रहते थे। कथारा जीएम ने कहा कि बेरमो की जो समावेशी परंपरा है वह बहुत कम जगह देखने को मिलती है। पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने कहा कि स्वर्गीय सिंह से हम लोग बहुत कुछ सीखते का मौका मिला था। सूर्यनाथ सिंह ने अपने जीवन काल मजदूर और गरीबों की आवाज को बुलंद किया। उनके द्वारा समाज और मजदूर हित के लिए गए कार्यों को भूलाया नहीं जा सकता है। हमेशा उनकी कमी खलेगी। झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी और मजदूर नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि श्री सिंह हमेशा मजदूर मसीहा के रूप में याद किए जाएंगे। श्रमिक हित के रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ,भाजपा नेत्री उषा सिंह और अर्चना सिंह ने कहा स्वर्गीय सिंह ऐसे नेता थे जो मजदूरों की हित से कभी समझौता नहीं किया। विस्थापित नेता काशीनाथ सिंह ने कहा कि सूर्यनाथ बाबू ऐसे श्रमिक नेता थे जिनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था। सूर्यनाथ बाबू बाहरी-भीतरी जात-पात की राजनीति कभी नहीं किया। सीसीएल के केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, श्रमिक नेता भागीरथ शर्मा, पूर्व मुखिया सह मजदूर नेता पंचानन मंडल ने कहा कि सूरज नाथ सिंह से यूनियन नेताओं प्रेरणा लेने की जरूरत है। ताकि आज समाज में जो समरसता देखने को मिल रही है वह इन जैसे नेताओं की देन है। सूर्यनाथ बाबू के विचारों को हम सब मिलकर आगे ले जाए। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, मजदूर नेता विकास कुमार सिंह और सीपीआई नेता आफताब आलम खान, जिप सदस्य नीतू सिंह ने कहा कि अपने लिए सभी जीवन जीते हैं जो दूसरों के लिए जीवन जीते हैं उन्हीं लोगों को हमेशा लोग याद करते हैं। मजदूर नेता देवतानंद दूबे स्वर्गीय सूर्यनाथ बाबू बेरमो कोयलांचल के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है तभी सही मायने में मजदूरों का उन्नति संभव है। स्वर्गीय सिंह ईमानदार नेता के रूप में जाने जाते थे। सूर्यनाथ बाबू की कथनी और करनी एक थी। साथ ही फुसरों के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सुरेंद्र सिंह के टीम द्वारा निशुल्क चिकित्सा लगाया गया। गायक के चांदी पाठक, केदार सिंह, जयप्रकाश चौहान जवाहर चंद्रा,लाखन सिंह और कौशल अलवेला की टीम ने दर्जनो भजन प्रस्तुत कर माहौल को धार्मिक बना दिया। श्रद्धांजलि देने वाले में बेरमो बीडीओ सह सीओ मघु कुमारी,थाना प्रभारी अशोक कुमार,पीओ मनोज कुमार, शैलेश प्रसाद, राकेश सत्यार्थी, रंजीत कुमार व के एस गैवाल,एसओ पीएडपी एस नाथ झा,एसओईएंडएम जी मोहंती, केंद्रीय अस्पताल ढोरी के सीएमओ डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह, डॉक्टर नीतिश कुमार,शंकुतला कुमार,व पुनीत गुप्ता, इंजीनियर रणवीर कुमार, विवेक कुमार,एसओसी उज्जवल कुमार, एएफ राजीव कुमार,सहित रणविजय सिंह, महेंद्र मंडल, हरेंद्र सिंह, शिवनंदन चौहान,ओमप्रकाश सिंह, कामोद यादव, आर उनेश, मुखिया साबिर अंसारी, भोलू खान, गोवर्धन रविदास,परवेज अख्तर सहित, बबलं भगत ,बैजनाथ सिंह, इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, मंडल महामंत्री रमेश स्वर्णकार, निवर्तमान मंडल दिनेश सिंह, आलोक पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अनित सिंह, इनमोसा के कथारा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार व क्षेत्रीय सचिव हेमंत कुमार, भोजपुरिया समाज के लाखन सिंह, गणेश मल्लाह , संत सिंह, महफूज आलम, नंदकिशोर सिंह, राहुल कुमार,अभय कुमार सिंह, पिंटू सिंह ,बृज बिहारी पांडेय, अजू खान, लक्ष कुमार नारग, कृष्ण कुमार चांडक, दयानंद बरनवाल, राजू सिंह, बंटी सिंह, रवि सिंह,शंकर नायक, सुशील सिंह निरंजन सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, बैजनाथ महतो, नेमीचंद गोयल, राजेश नायक, विनय सिंह,कुलदीप, महारुद्र नारायण सिंह,भुनेश्वर यादव,भरत यादव, मिथिलेश तिवारी, धनेश्वर महतो,शिव प्रसाद सिंह, दीपक कुमार ,संतोष महतो पवन सिंह ,जयराम सिंह, वैभव चौरसिया ,रोहित मित्तल ,जावेद खान जिला सचिव जयनारायण महतो आदि सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।