पुरानी पेंशन बहाली के एक वर्ष पूरे होने पर NMOPS ने मनाया जश्न

कर्मचारियों के लिए इतनी बड़ी सौगात देकर राज्य सरकार ने कर्मचारियों का जीता भरोसा

एसएनएस 24न्यूज

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश में पुरानी पेंशन पुनर बहाली दिवस के रूप में मनाया गया। गिरिडीह एनएमओपीएस की टीम ने पेंशन पुनर बहाली दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर एनएमओपीएस प्रांतीय पदाधिकारियों व जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर व केक काटकर हर्ष व्यक्त किया। उल्लेखनीय है की सरकार ने नई पेंशन योजना से सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन का प्रावधान किया है। निश्चित रूप से सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से इससे बड़ा तोहफा कुछ हो नहीं सकता।

मौके पर जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि कर्मचारियों के लिए इतनी बड़ी सौगात देकर राज्य सरकार ने कर्मचारियों के भरोसे को जीता है। भविष्य की चिंता से मुक्त करते हुए सरकार की तमाम जन उपयोगी और कल्याण की योजनाओं को ईमानदारी पूर्वक धरातल पर उतारने के लिए प्रेरित किया है। वहीं झारखंड राजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री अशोक सिंह नयन, शिक्षक संघ के विनोद राम सहित अन्य लोगों ने भी सरकार के इस फैसले पर हर्ष व्यक्त किया।

पुरानी पेंशन बहाली के एक वर्ष पूरे होने पर NMOPS ने मनाया जश्न

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय महिला महासचिव समां प्रवीण, जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका माथुर, जिला संरक्षक घनश्याम गोस्वामी, जिला प्रवक्ता विकास कुमार, जोनल संगठन सचिव इम्तियाज अहमद, अख्तर अंसारी, दयानंद कुमार, जुगल किशोर पंडित, मिथुन राज, राजेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार, इंद्रदेव साहू, राकेश कुमार सिंह, अमरेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Next Post

चैताडीह मातृत्व शिशु अस्पताल में करोड़ो खर्च होने के बाद भी मरीजों को नही मिल रही सुविधाएं

Fri Sep 1 , 2023
बिजली गुल होने के बाद […]
बिजली गुल होने के बाद बंद हो जाते हैं पंखे, भीषण गर्मी के कारण प्रसूती महिलाओं को होती है परेशानी

ताज़ा ख़बरें