विकास कार्यों में प्रगति नहीं होने पर बीडीओ ने रोका पंचायत सचिवों का वेतन

शिकारीपाड़ा बीडीओ ने दी कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर लक्ष्य की प्राप्ति नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी

एसएनएस24न्यूज,

शिकारीपाड़ा(दुमका)

उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए गए निर्देश का अनुपालन हेतु, आज मंगलवार को प्रखंड सभागार शिकारीपाड़ा में प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिवों एवं रोजगार सेवकों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने बैठक की। साथ ही निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अगर लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बुधवार से प्रत्येक दिन क्षेत्र भ्रमण कर भौतिक रूप से योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि विकास कार्यों में प्रगति नहीं होने के कारण पंचायत सचिवों का वेतन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। जब वह अपने लक्ष्य को पूर्ण करेंगे, उसके बाद ही उनके वेतन का भुगतान किया जाएगा। बैठक में महिला प्रसार पदाधिकारी तरेसा मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा संदीप कुमार मौजूद थे।

Next Post

छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण की जोड़ी बनकर सभी का मन मोह लिया

Tue Sep 5 , 2023
एसएनएस24न्यूज : तेनुघाट : किरण […]
little kids act as radha mohan

ताज़ा ख़बरें