नुआखाई जोहार भेट का आयोजन

nuakhai-johar-bhent-ka-ayojan

आज निरसा विधानसभा अंतर्गत चिरकुंडा स्तिथ चपराडंगाल उड़िया धौड़ा में नव युवक उत्कल समाज द्वारा नुआखाई जोहार भेट का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप से शामिल हुआ। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों को नुआखाई त्योहार का बधाई दिया और कहा कि नुआखाई का त्योहार किसानों द्वारा नए उपजाए गए भोजन का जश्न मनाने का त्योहार है। गणेश चतुर्थी के उत्सव के एक दिन बाद इसे विशेष रूप से हमारे पड़ोसी राज्य ओडिशा में बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आज हम सभी को गर्व होता है कि हमारे चिरकुंडा में भी उड़िया आदिवासी समाज के भाईयो द्वारा इसे मनाया जा रहा है और अपने संस्कृति, धरोहर को बचाए रखा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एग्यारकुण्ड प्रखंड 20 सुत्री अध्यक्ष श्री गोपिन टुडू, एग्यारकुण्ड प्रखंड 20 सुत्री उपाध्यक्ष मो. आलमगीर अशरफ, केलियासोल प्रखंड 20 सुत्री उपाध्यक्ष श्री आस्तिक बाउरी, झामुमो पूर्व चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष श्री रंजीत बाउरी, निरसा प्रखंड 20 सुत्री सदस्य मो. नाजीर शेख, पूर्व चिरकुंडा नगर परिषद चेयरमैन श्री डब्लू बाउरी, आरजेडी नेत्री श्रीमती सुनीता सिंह, श्री बिट्टू मिश्रा, श्री आर एस शर्मा, श्री विश्वनाथ चटर्जी, मो. हैदर अली, श्री राजेन्द्र आशी, श्री बुधन बाउरी, मो. राजा खान, श्री सचिन बाग, श्री मदन बाग, श्री प्रबीन सेनापति, श्री नंदू माली आदि उपस्थित थे।

Next Post

खेलो झारखंड 2023 प्रतियोगिता के कुश्ती वर्ग में दुमका को 10 पदक

Thu Sep 21 , 2023
राज्य स्तर पर आयोजित कुश्ती […]
play jharkhand wresteling comp 2023 dumka got 10 medals

ताज़ा ख़बरें