दुर्गा-पूजा पर कोयला कामगारों को मिलेगा 85 हजार का बोनस

दुर्गा-पूजा के मद्देनजर कोयला कामगारों का बोनस हुआ तय, 85 हजार रुपए बोनस भुगतान पर बनी सहमति।

बता दें कि बोनस के नाम पर पिछले वर्ष 2022 में 76,500 रुपए हुआ था भुगतान।

नई दिल्ली: कोयला कामगारों का बोनस (Performance linked Reward) तय करने हेतु नई दिल्ली में बैठक आयोजित हुई। यूनियन की तरफ से एक लाख 20 हजार रुपए की मांग रखी गयी। CIL प्रबंधन ने 79 हजार 500 का प्रस्ताव दिया।

इस बैठक में मुख्य रूप से यूनियन की तरफ से बीएमएस की ओर से सुधीर गुड्डे, मजरूल एच अंसारी, एच एम एस की ओर से एस के पाण्डेय, एटक की ओर से रमेन्द्र कुमार और सीटू की ओर से डी डी रामानंदन उपस्थित थे। बैठक में एच एम एस की ओर से नाथू लाल पाण्डेय अनुपस्थित थे, जिसके कारण एग्रीमेंट पर उनका हस्ताक्षर नहीं हो सका।

बैठक के दौरान सभी का मोबाइल बाहर ही रखवा दिया गया था।

बताया गया है कि लंबी चर्चा के बाद 85 हजार रुपए बोनस भुगतान पर बात बनी है। 2022 में 76,500 रुपए बतौर बोनस भुगतान हुआ था।

Year wise Prevoius Bonus Chart

Year Bonus Diff. %age
2007 6000 0 0.00
2008 8350 2350 39.17
2009 10000 1650 19.76
2010 15000 5000 50.00
2011 21000 6000 40.00
2012 26500 5500 26.19
2013 31500 5000 18.87
2014 40000 8500 26.98
2015 48500 8500 21.25
2016 54000 5500 11.34
2017 57000 3000 5.56
2018 60500 3500 6.14
2019 64700 4200 6.94
2020 68500 3800 5.87
2021 72500 4000 5.84
2022 76500 4000 5.52

Next Post

लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन के द्वारा वृद्धा आश्रम में मनाया गया सेवा परोपकार सप्ताह

Sun Oct 8 , 2023
लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन […]

ताज़ा ख़बरें