सात बोटा सोनाझुड़ी व गम्हार की लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल जब्त

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सात बोटा सोनाझुड़ी एवं गम्हार की लकड़ी के साथ एक लकड़ी व्यवसायी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल जब्त।

शिकारीपाड़ा (दुमका) ब्यूरो ने रिपोर्ट दी है कि शिकारीपाड़ा वनपाल तारिणी मंडल के नेतृत्व में आज रविवार को वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

टीम द्वारा एक लकड़ी व्यवसायी को सात बोटा सोनाझुड़ी एवं गम्हार की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मौके से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की है। वनपाल तारिणी मंडल के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर शिकारीपाड़ा वन क्षेत्र के जामबाद गांव के निकट दो मोटरसाइकिल पर दो व्यक्तियों द्वारा बहुमूल्य लकड़ी अवैध परिवहन करते हुए पकड़ने का प्रयास किया गया।

जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में सफल रहा एवं दूसरा पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम यासीन अंसारी ग्राम सोनाढाब थाना शिकारीपाड़ा है। भागने वाले व्यक्ति का नाम-पता हेतु पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति को दुमका रेंज कार्यालय भेज दिया गया। बताते चलें कि पहली बार वन विभाग की टीम ने वाहन एवं माल सहित लकड़ी व्यवसायी को पकड़ा गया है।

Next Post

वॉलंटरी ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए ब्लड डोनर आर्गेनाइजेशन के साथ संगठन विस्तार हेतु बैठक

Sun Aug 27 , 2023
वॉलंटरी ब्लड डोनेशन को बढ़ावा […]
सिविल सर्जन दुमका कार्यालय सभागार में वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन जमशेदपुर द्वारा वॉलंटरी ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने हेतु ब्लड डोनर आर्गेनाइजेशन के साथ संगठन का विस्तार हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।

ताज़ा ख़बरें