गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का एक दिवसीय प्रदर्शन

एसएनएस24न्यूज, गोपीकांदर (दुमका) :
शनिवार को गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय प्रदर्शन किया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के मुख्य गेट पर सरकार और प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यहां बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, पेयजल और स्थानीय मांगों को उठाया गया। मौके पर जिला कमेटी सदस्य एहतेशाम अहमद ने सरकार और स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बद्तर हो गई है।

यह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। यहां सात पंचायत है। यहां के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र और उप स्वास्थ्य केंद्र में ना तो डांक्टर है और ना ही नर्स है, जिससे गरीब असहाय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों में तत्काल रेगुलर डाक्टर और नर्स का पदस्थापन किया जाएं। साथ ही ओडमो पंचायत में आवंटित कोल ब्लॉक के लिए कोल कंपनी के द्वारा किस पॉलिसी के तहत जमीन ली जा रही है स्थानीय रैयतों को उसकी जानकारी दी जाएं।

साथ ही साथ देशव्यापी और स्थानीय मुद्दों पर भी लोगों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया। मौके पर जिला सचिव सुभाष हेम्ब्रम, जिला कमिटी सदस्य इरशाद अंसारी, गोबिंद मरांडी, रोबिन मरांडी, देविशिन देहरी, आशा झा, उषा कुमारी, रानी सोरेन, अनिता देवी आदि मौजूद थे।

Next Post

गरीबों के हित में कार्य कर रही हेमन्त सरकार : रामेश्वर उरांव

Sat Sep 2 , 2023
केन्द्र की सरकार ने लाखों […]
गरीबों के हित में कार्य कर रही हेमन्त सरकार : रामेश्वर उरांव

ताज़ा ख़बरें