तेनुघाट नहर में फिसलने से अधेड़ की मौत

तेनुघाट ओपी थाना अंतर्गत पिपराडीह गांव निवासी खडर सिंह 55 वर्ष की नहर में डूबने से मौत हो गई। शव की पहचान तब हुई जब उसका शव घरवाटांड़ के निकट जाली में बहने के दौरान फंस गया।

घटना की जानकारी  देते हुए तेनुघाट ओपी के एसआई प्रशांत कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे गस्ती के दौरान नहर किनारे से जा रहे थे तो अचानक नहर में बचाव बचाव की आवाज सुनाई दी। टॉर्च मार के देखा तो एक व्यक्ति नहर में बह रहा था। नजदीक जाते जाते पूर्ण रूप से डूब गया। आगे जाकर देखा तो घरवाताण्ड मंदिर के पास जाली में फंसा मिला उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

इसकी सूचना तेनुघाट मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव को दी गई, जो घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी कर एक घंटा के लिए नहर को बंद करवाया गया। उसके बाद शव को बाहर निकला गया। शव पहचान के बाद मृतक की पत्नी ने बताया कि सुबह सौच करने निकले थे। उसके बाद हमें कोई जानकारी नहीं इसकी सूचना थाना के माध्यम से ही हमें सुबह मिली।

Next Post

नगरनिगम और पीएचडी विभाग के पदाधिकारियों ने माले की शिकायत पर की जांच

Wed Aug 30 , 2023
शास्त्री नगर, कमरशाली, वार्ड बीस, […]
शास्त्री नगर, कमरशाली, वार्ड बीस, आजाद नगर में पेयजल की है घोर किल्लत.

ताज़ा ख़बरें