ओएनजीसी के भूमि अधिग्रहण कार्य की समीक्षा

ONGC land acquisition

बोकारो : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सोमवार को ओएनजीसी परियोजना को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे भूमि अधिग्रहण कार्य की प्रगति, संबंधित समस्याओं की समीक्षा की। मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक – संपत्ति प्रबंधन आदित्य जोहरी समेत सभी संबंधित पदाधिकारी एवं ओएनजीसी के अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त ने क्रमवार चंदनकियारी एवं गोमिया अंचल क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रगति/समस्या की जानकारी ली। यहां खुदगड़ा, महलीबांध एवं सियारी आदि गांवों में भूमि अधिग्रहण एवं कार्य प्रगति की समस्या को कंपनी द्वारा रखा गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया।

बैठक में डीपीएमयू के संजय कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे।

Next Post

सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति का पुनर्गठन

Mon Sep 18 , 2023
सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति अलकापुरी की […]
sarwjanik durga puja committee meeting giridih

ताज़ा ख़बरें