देश में जनता की सरकार कांग्रेस ही दे सकती है

जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में सांगठनिक समीक्षा बैठक आयोजित

दुमका ब्यूरो रिपोर्ट : जिला कांग्रेस कार्यालय दुमका में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में सांगठनिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुमका लोकसभा क्षेत्र के संयोजक, दुमका जिला के प्रभारी क्रमशः सुल्तान अहमद खान और रवींद्र वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे हाल में झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष सह दुमका लोक सभा क्षेत्र के संयोजक सुल्तान अहमद ने कार्यकर्ताओं से सभी तरह का फीडबैक लेते हुए मंडल अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष और बुध लेवल एजेंट को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से तैयार रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का रीढ़ होता है|

कार्यकर्ता के बगैर हम 1 इंच में नहीं हिल सकते,इसलिए जरूरी है कि देश में जनता की सरकार हो जो कांग्रेस ही दे सकती है। कांग्रेस जब जब सत्ता से हटी है तब तब देश में तूफान आया है,और इस देश की जनता तूफान को झेल नहीं पाती और वह कांग्रेस की और निहारने लगती है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह दुमका जिला प्रभारी रवींद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता की भूखी नहीं है। इस देश के सम्मान के लिए, आमजनों के सम्मान के लिए, छात्रों की भलाई के लिए व कृषक वर्ग की भलाई के लिए हमेशा चिंतित रही है। इस देश के नौजवान रास्ता भटक रहे हैं और झूठ बोलने वाले प्रधानमंत्री देश के अवाम को ठग रहे हैं |

ऐसी स्थिति में हमारा धर्म बनता है कि हम देशवासियों के लिए आगे आए और इंडिया गठबंधन एक-एक सीट पर विजयी हो। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी,राजा मरांडी, प्रदेश प्रतिनिधि मनोज अम्बस्ट ,प्रेम कुमार साह,शमशाद अंसारी,राजीव जयसवाल,सीताराम मंडल,विमल बेसरा,स्टीफन मरांडी, सुनील किस्कू,योगानंद सरकार, मजीद अंसारी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया।मंच का संचालन प्रदेश प्रतिनिधि महबूब आलम ने किया| कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह,अरविन्द कुमार, शहरोज़ शेख,टिंकू अली इमाम, सुनील हेम्ब्रम,रोहित रंजन,सुबोध मंडल,असीम मंडल,संजय राय,छबी दास,एलिज़ाबेथ मरांडी,चिंता देवी, सरोज मरांडी,नीमचंद्र मंडल,दीपक यादव,संतोष सिंह,अमित सिंह, कलाम अंसारी,दशरथ मंडल,रवि वर्मा,रुपेश सिंह,मानू खान,चरण हेम्ब्रम,प्रकाश टुडू,कंचन गौराई, किशोर राय,रोहित राय आदि उपस्थित थे।

Next Post

6 दिसम्बर को जिला की मांग को लेकर महाजुटान होना है

Sat Nov 4 , 2023
तेनुघाट : बेरमो जिला बनाओ […]

ताज़ा ख़बरें