जामा (दुमका) ब्यूरो की रिपोर्ट: जामा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, यात्री बस के चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत, जामा थाना क्षेत्र के दुमका जामताड़ा मुख्य मार्ग से कमार दुधानी लकड़जोरिया बायपास मार्ग पर आमझर गांव के पास आज मंगलवार को यात्री बस के चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस की टक्कर में दोनो बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे|
जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनो युवकों शिवकुमार सोरेन उम्र 20 वर्ष तथा राजेश हेम्ब्रम उम्र 22 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक शिव कुमार सोरेन लेदापेसा गांव एवं राजेश हेम्ब्रम भूटोकोड़िया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है|
दोनों दुमका से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अमझार गांव के तीखा मोड़ के पास धनबाद से आ रही चांदनी बस के चपेट में आ गए, जिसमे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन फानन में दोनों को फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जामा थाना प्रभारी उत्तम कुमार पासवान ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है।