भाकपा माले नेता की मौत पर शोक व्यक्त करते इंडिया महागठबंधन के लोग।
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट: केतार झामुमो कार्यालय पर इंडिया महागठबंधन के नेता कार्य कार्यकर्ताओं ने किया भाकपा माले नेता स्व किशोर कुमार की शोक सभा का आयोजन इसकी जानकारी देते हुए झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया की स्व किशोर कुमार काफी संघर्ष शिल व सामंतवाद आंदोलन के प्रखर आवाज एवं कुशल नेतृत्व, अच्छा व्यवहार के धनी पलामू प्रमंडल में थे। उनके बारे में जितनी व्याख्या की जाय कम है एवं उनकी मौत से भाकपा माले पार्टी को एक जबांज सिपाही खोने का दुख सदैव रहेगा।
श्री सिंह ने कहा कि 22 अप्रैल 1969 को भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी की स्थापना हुई और स्व किशोर कुमार ने सामंतवाद विचार लिए गरीब गुरबों पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए उनकी हक की लड़ाई लड़ने हेतू सन 1986 में भाकपा माले का दामन थामे थे। उन्होंने कहा कि 85 वर्षीय स्व किशोर कुमार की मौत तवियत खराब होने की वजह से रांची रिम्स अस्पताल में रात्रि करीब 11:30 में हुआ। वापसी दौरान भाकपा माले प्रमंडल कार्यालय में श्रद्धांजलि दिया है।
तत्पश्चात् खुटा डंडा गांव में शव यात्रा निकाल कर श्रद्धांजलि दिया गया व गढ़वा जिला मुख्यालय कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित उपरांत उनके परिजनों एवं सहयोगियों ने अंतिम श्रद्धांजलि व दाह संस्कार के लिए श्री बंशीधर नगर उंटारी के लिए के लिए र`वाना। जहां कल स्व किशोर कुमार की दाह संस्कार किया जाएगा। मौके पर इंडिया महागठबंधन के कामेश्वर सिंह, महेंद्र पाल, राम भजन गुप्ता, संजय सिंह खरवार, जयमाल प्रसाद, जीतन राम, निरंजन प्रसाद, अन्य उपस्थित थे।