खेलो झारखंड 2023 प्रतियोगिता के कुश्ती वर्ग में दुमका को 10 पदक

play jharkhand wresteling comp 2023 dumka got 10 medals

राज्य स्तर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर पहुंची खिलाड़ियों का डुमरथर विद्यालय में किया गया भव्य स्वागत | सुदूर आदिवासी गांव की लड़कियां कुश्ती में जिला एवं राज्य स्तर पर लहरा रही है परचम | फूल-माला व फूलों का गुलदस्ता देकर विद्यालय परिवार ने किया खिलाड़ियों का स्वागत |

जरमुंडी (दुमका) ब्यूरो रिपोर्ट: सुदूर आदिवासी बहुल क्षेत्र स्थित दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत डुमरथर विद्यालय के विद्यार्थी राज्य स्तरीय रेसलिंग (कुश्ती) खेलो झारखंड 2023 प्रतियोगिता में शामिल हुए । तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता झारखंड की राजधानी रांची के गणपत राय स्टेडियम में आयोजित हुई। जिसमें जिला स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले डूमरथर के पांच खिलाड़ी शामिल हुए। कुश्ती प्रतियोगिता में एक और जहां दुमका जिला ने कुल 10 मेडल प्राप्त किया वहीं डुमरथर विद्यालय के विद्यार्थियों ने दो मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है।

गुरुवार को विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार द्वारा फूलमाला एवं फूल का गुलदस्ता देकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ सपन कुमार ने कहा कि इस सुदूर आदिवासी बहुल क्षेत्र के लिए यह गौरव का पल है ।हमारे क्षेत्र की बेटियां कुश्ती जैसे खेल में कम संसाधन के बीच लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है,जिस खेल में पंजाब,हरियाणा की बेटियां राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा बना कर रखा है उस खेल में अब आदिवासी क्षेत्र की बेटियां भी आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को संसाधन उपलब्ध कराने पर इस क्षेत्र की बेटियां राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में मेडल प्राप्त कर झारखंड एवं देश का नाम रोशन करेगी।विद्यालय परिवार की सदस्य बिटिया हांसदा ने कहा कि हमारी बेटियां प्रखंड जिला एवं राज्य स्तर पर मेडल प्राप्त कर हम लोगों का नाम रोशन कर रही है। समिति के अध्यक्ष रामविलास मुर्मू ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने की काफी संभावना है इसको ध्यान में रखकर विद्यालय स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है,जिसका परिणाम है कि विद्यार्थी अब प्रखंड के साथ जिला एवं राज्य स्तर पर मेडल प्राप्त कर रहे हैं ।

कुश्ती खिलाड़ियों को विद्यालय परिवार के सदस्य रामबिलास मुर्मू,पवन लाल मुर्मू, विष्णु मुर्मू ,शिक्षक डॉ सपन कुमार, अनुज कुमार मंडल,सुखलाल मुर्मू, शशि भूषण रावत ने बधाई दी है। कुश्ती के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं जिला कुश्ती संघ के प्रशिक्षक को विद्यालय परिवार ने विशेष तौर पर बधाई दी है।

Next Post

जिलास्तरीय ओलंपियाड में एक ही विद्यालय के तीन छात्रों ने लहराया परचम

Thu Sep 21 , 2023
सलुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के […]
three-students-won-district-olumpiad-of-same-school

ताज़ा ख़बरें